Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Love Triangle Murder: प्रेमी ने प्रेमिका को गला घोंटकर मारा, शव को ठिकाने लगाने बाइक पर लेकर जा रहा था, तभी पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया, जानें पूरा मामला?
देश/दुनिया

Love Triangle Murder: प्रेमी ने प्रेमिका को गला घोंटकर मारा, शव को ठिकाने लगाने बाइक पर लेकर जा रहा था, तभी पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया, जानें पूरा मामला?

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 15, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Purulia. पुरुलिया जिले के बाघमुंडी थाना क्षेत्र से प्रेम संबंध में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाघमुंडी स्थित पीपीएसपी कार्यालय के सामने गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर एक संदिग्ध बाइक सवार पर पड़ी. बाइक पर एक बड़ा पॉलीथीन बैग लदा हुआ था और उससे खून रिसता देख पुलिसकर्मियों को शक हुआ. पूछताछ के दौरान युवक के जवाबों से संतुष्ट न होने पर जब बैग खोला गया तो उसमें एक युवती का शव मिला, जिससे पुलिस भी सन्न रह गई. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शव को ठिकाने लगाने के इरादे से बाइक पर लेकर जा रहा था, तभी पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया.

पुलिस ने आरोपी की पहचान बाघमुंडी थाना क्षेत्र के हुरुमदा गांव निवासी अमित कुमार महतो के रूप में की है. वह पढ़ाई और नौकरी की तैयारी के सिलसिले में तमना थाना क्षेत्र के एक मेस में रहता था. मृतका की पहचान बाघमुंडी थाना क्षेत्र के बुरदा गांव निवासी प्रितिका महतो के रूप में हुई है.

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों एक ही कोचिंग संस्थान में साथ पढ़ते थे. बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में आरोपी को शक हो गया था कि युवती का किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध है, जिसके चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं. शनिवार को युवती अमित से मिलने उसके मेस पहुंची थी, जहां कहासुनी के बाद उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड की मांग करेगी. इस संबंध में पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक कुमार सनी राज ने बताया कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.

Amit Kumar Mahato Baghmundi Crime Crime News Hindi Love Triangle Murder Pritika Mahato Purulia News Purulia Police
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleAdityapur के आशियाना चौक से Gun Point पर युवक को उठा ले गये, पुलिस की घेराबंदी के बाद तमोलिया में छोड़कर हुए फरार
Next Article पटना हाईकोर्ट का तलाक पर फैसला: जीवनसाथी को ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखना अवैध संबंध का आधार नहीं
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

Rourkela Circuit House में मॉडल और Adult Web Series अभिनेत्री को मिला VIP ट्रीटमेंट, वीडियो सामने आने से विवाद, रिटायर SP के बेटे समेत दो लोगों से पूछताछ

September 15, 2026
देश/दुनिया

लंदन में टेम्स नदी के तट पर गूंजे मंत्र, पहली बार आयोजित हुई भव्य ‘गंगा आरती’

September 14, 2026
देश/दुनिया

Rail Freight Transport: रेलवे ने अगस्त में 13.79 करोड़ टन माल की ढुलाई की, सालाना आधार पर अगस्त में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

September 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

IGNOU ने लॉन्च किया 1 साल का एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज (MADVSOY) कोर्स, मात्र ₹8,000 में लें एडमिशन

September 15, 2026

Rourkela Circuit House में मॉडल और Adult Web Series अभिनेत्री को मिला VIP ट्रीटमेंट, वीडियो सामने आने से विवाद, रिटायर SP के बेटे समेत दो लोगों से पूछताछ

September 15, 2026

पटना हाईकोर्ट का तलाक पर फैसला: जीवनसाथी को ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखना अवैध संबंध का आधार नहीं

September 15, 2026

Love Triangle Murder: प्रेमी ने प्रेमिका को गला घोंटकर मारा, शव को ठिकाने लगाने बाइक पर लेकर जा रहा था, तभी पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया, जानें पूरा मामला?

September 15, 2026

Adityapur के आशियाना चौक से Gun Point पर युवक को उठा ले गये, पुलिस की घेराबंदी के बाद तमोलिया में छोड़कर हुए फरार

September 15, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.