Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » 2 लाख टन ‘Steel Slag’ से बनी दुनिया की सबसे लंबी फोर लेन सड़क गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
देश/दुनिया

2 लाख टन ‘Steel Slag’ से बनी दुनिया की सबसे लंबी फोर लेन सड़क गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 14, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. जिंदल स्टील लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ‘स्टील स्लैग’ से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क तैयार कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से मान्यता हासिल की है। कंपनी ने यह उपलब्धि सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीआरआरआई) के सहयोग से हासिल की है। करीब 1.85 किलोमीटर लंबी और चार लेन वाली इस सड़क के निर्माण में लगभग दो लाख टन प्रसंस्कृत स्टील स्लैग का इस्तेमाल किया गया है। इस प्रौद्योगिकी में सड़क निर्माण के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले प्राकृतिक पत्थर और अन्य चीजों की जगह स्टील स्लैग का उपयोग किया गया है। स्टील स्लैग इस्पात बनाने की प्रक्रिया के दौरान निकलने वाला ठोस औद्योगिक उप-उत्पाद (अपशिष्ट पदार्थ) है। वैज्ञानिक और तकनीकी प्रक्रिया से इसे प्रसंस्कृत कर सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जा सकता है।

जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा कि यह उपलब्धि दिखाती है कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग मिलकर औद्योगिक उप-उत्पादों को राष्ट्र निर्माण के लिए उपयोगी संसाधनों में बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा ऐसी नई प्रौद्योगिकी पर आधारित होनी चाहिए, जो आर्थिक मूल्य पैदा करने के साथ पर्यावरण की भी रक्षा करें। कंपनी के अनुसार, वैज्ञानिक रूप से तैयार स्टील स्लैग से बनी सड़कें पारंपरिक निर्माण सामग्री की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत तक अधिक किफायती हो सकती हैं और इनकी उम्र सामान्य बिटुमिनस सड़कों की तुलना में तीन गुना तक अधिक हो सकती है। इससे सड़क की मरम्मत और रखरखाव की जरूरत भी कम हो सकती है।

भारत में इस्पात उत्पादन बढ़ने के साथ आने वाले वर्षों में स्टील स्लैग का उत्पादन भी बढ़कर करीब छह करोड़ टन सालाना होने का अनुमान है। ऐसे में सड़क निर्माण में स्टील स्लैग का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल औद्योगिक कचरे के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के महत्तम इस्तेमाल की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे सकता है।

World’s longest four-lane road made from 2 lakh tonnes of ‘steel slag’ enters the Guinness World Records
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand: रंगदारी मांगने के आरोप में चार बदमाश गिरफ्तार, SUV, दो पिस्तौल और छह कारतूस जब्त
Next Article ..जिस महिला की हत्या के आरोप में 8 लोग गए जेल, 12 साल बाद वह झारखंड में जिंदा मिली, नाम बदलकर रह रही थी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

Rourkela Circuit House में मॉडल और Adult Web Series अभिनेत्री को मिला VIP ट्रीटमेंट, वीडियो सामने आने से विवाद, रिटायर SP के बेटे समेत दो लोगों से पूछताछ

September 15, 2026
देश/दुनिया

Love Triangle Murder: प्रेमी ने प्रेमिका को गला घोंटकर मारा, शव को ठिकाने लगाने बाइक पर लेकर जा रहा था, तभी पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया, जानें पूरा मामला?

September 15, 2026
देश/दुनिया

लंदन में टेम्स नदी के तट पर गूंजे मंत्र, पहली बार आयोजित हुई भव्य ‘गंगा आरती’

September 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand CID ने भर्ती JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार, अब तक 13 लोग पकड़ाए

September 15, 2026

Jharkhand Census: झारखंड में जनगणना प्रपत्र में OBC के अलग कॉलम की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी Congress

September 15, 2026

IGNOU ने लॉन्च किया 1 साल का एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज (MADVSOY) कोर्स, मात्र ₹8,000 में लें एडमिशन

September 15, 2026

Rourkela Circuit House में मॉडल और Adult Web Series अभिनेत्री को मिला VIP ट्रीटमेंट, वीडियो सामने आने से विवाद, रिटायर SP के बेटे समेत दो लोगों से पूछताछ

September 15, 2026

पटना हाईकोर्ट का तलाक पर फैसला: जीवनसाथी को ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखना अवैध संबंध का आधार नहीं

September 15, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.