Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » Job Scam NGO: VSK फाउंडेशन ने 900 लोगों से नौकरी के बदले 5 से 6 करोड़ ठगे, SIT ने किया भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी
झारखंड

Job Scam NGO: VSK फाउंडेशन ने 900 लोगों से नौकरी के बदले 5 से 6 करोड़ ठगे, SIT ने किया भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 11, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi.झारखंड के सिमडेगा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, वीएसके फाउंडेशन नामक एनजीओ के जरिए करीब 900 लोगों से नौकरी के बदले सिक्योरिटी मनी के नाम पर लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि बानो और कुरडेग थाना क्षेत्रों से मिली शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से ठगी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

थाने में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
पुलिस के मुताबिक बानो थाना क्षेत्र में कांड संख्या 27/26 और कुरडेग थाना क्षेत्र में कांड संख्या 36/26 दर्ज किया गया था। ग्रामीणों ने वीएसके फाउंडेशन के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर सिक्योरिटी मनी लेने और धोखाधड़ी करने की शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी, एसडीपीओ और अन्य पुलिस अधिकारियों के संयुक्त नेतृत्व में विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया।

नौकरी के नाम पर चल रही थी मल्टी लेवल स्कीम
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संस्था के माध्यम से नौकरी देने के नाम पर कथित तौर पर मल्टी लेवल स्कीम संचालित की जा रही थी। अलग-अलग पदों पर आकर्षक वेतन का लालच देकर लोगों से सिक्योरिटी मनी वसूली जाती थी।

पुलिस के अनुसार, अलग-अलग पदों के लिए रकम इस प्रकार ली जाती थी—स्टेट हेड के लिए 3 लाख रुपये, डिस्ट्रिक्ट हेड के लिए 1.50 लाख रुपये, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के लिए 60 हजार रुपये, सेंटर इंचार्ज के लिए 40 हजार रुपये तक। इस तरह नौकरी पाने की उम्मीद में बड़ी संख्या में लोगों ने संस्था को रकम दी।

SIT ने दी दबिश
पुलिस ने बताया कि एसआईटी ने तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मामले से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, संस्था के नाम पर प्राप्त रकम का इस्तेमाल कथित तौर पर निजी संपत्ति अर्जित करने में किया जा रहा था।

पीड़ितों की रकम वापस कराने की तैयारी
सिमडेगा पुलिस अब पीड़ितों की राशि वापस कराने की दिशा में भी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि ठगी का शिकार हुए लोगों की रकम की भरपाई की जा सके।

Job Scam NGO: VSK Foundation cheated Rs 5 to 6 crore from 900 people in exchange for jobs now preparing to drop assets SIT raided six accused arrested
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleMini Gun Factory: एसटीएफ की सूचना पर झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, मिला हथियार निर्माण का पूरा सेटअप
Next Article Jharkhand Crime: पति कमाने गया था परदेश, रिश्तेदार समेत दो लोगों ने 23 साल की विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

झारखंड: ऑनलाइन बुकिंग के बाद कमरा न देना होटल को पड़ा भारी, अब 30,670 रुपये चुकाने का आदेश

November 6, 2026
झारखंड

दर्दनाक हादसा: झारखंड के खूंटी में अनियंत्रित ट्रक का कहर, एक ही परिवार के चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत सात की मौत से मातम

November 6, 2026
झारखंड

चेतावनी: रांची एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर चल रहा बड़ा फर्जीवाड़ा, AAI ने युवाओं के लिए जारी किया अलर्ट

November 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य शूटर घायल, पैर में लगी गोली

November 6, 2026

पटना में दहला इलाका: पुलिस-अपराधियों के बीच 20 मिनट तक चली भीषण मुठभेड़, 3 कुख्यात शूटर ढेर, मनेर SHO भी जख्मी

November 6, 2026

इस बार दीपोत्सव का अनूठा संयोग: छह दिनों तक बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए धनतेरस से लेकर भाई दूज तक के सभी शुभ मुहूर्त

November 6, 2026

झारखंड: ऑनलाइन बुकिंग के बाद कमरा न देना होटल को पड़ा भारी, अब 30,670 रुपये चुकाने का आदेश

November 6, 2026

दर्दनाक हादसा: झारखंड के खूंटी में अनियंत्रित ट्रक का कहर, एक ही परिवार के चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत सात की मौत से मातम

November 6, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost