Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » बिहार में जल परिवहन का महा-विस्तार : नदियों से जुड़ेगा कारोबार, 16 नए जेटी को हरी झंडी
बिहार

बिहार में जल परिवहन का महा-विस्तार : नदियों से जुड़ेगा कारोबार, 16 नए जेटी को हरी झंडी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 8, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना. बिहार में जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए गंगा और गंडक नदी पर सामुदायिक जेटी का नेटवर्क बढ़ाया जा रहा है. राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (NW-1) पर 16 नए सामुदायिक जेटी के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है, जबकि 10 स्टील जेटी का निर्माण शुरू हो चुका है. इससे यात्रियों के साथ-साथ किसानों, मछुआरों और व्यापारियों के लिए सामान की आवाजाही आसान होगी.

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) की ओर से चिन्हित राष्ट्रीय जलमार्गों पर इन जेटी का निर्माण कराया जा रहा है. इनका उद्देश्य यात्रियों और सामान की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है. जेटी बनने से नावों और जहाजों पर यात्रियों के चढ़ने-उतरने के साथ सामान की लोडिंग और अनलोडिंग भी आसान होगी. IWAI जेटी के निर्माण और दो साल तक सफल संचालन के बाद इन्हें इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट (IWT), बिहार को हस्तांतरित करता है.

16 स्थानों पर जेटी निर्माण का रास्ता साफ

परिवहन विभाग के अनुसार, 17 स्थानों में से 16 स्थानों पर सामुदायिक जेटी के निर्माण के लिए जिलों से IWAI को एनओसी मिल चुका है. इनमें पटना के कंगनघाट, ग्यासपुर पीपापुल और महाजी पीपापुल सहित अन्य स्थान शामिल हैं. पटना के NIT के लिए अभी एनओसी प्राप्त नहीं हुआ है. वैशाली में कोनहराघाट और हाजीपुर, सारण में हरिहरनाथ मंदिर और सोनपुर तथा समस्तीपुर में पत्थरघाट और धरनीपट्टी पश्चिम में भी जेटी निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. बेगूसराय में सिमरिया घाट, अयोध्या घाट और चित्रोघाट समेत तीन स्थानों पर जेटी प्रस्तावित हैं. इसके अलावा वैशाली में दो स्थानों तथा भागलपुर और आरा में NW-1 पर जेटी निर्माण की प्रक्रिया चल रही है. इनमें से 10 स्टील जेटी का निर्माण शुरू भी हो चुका है.

गंडक नदी पर भी दो जेटी प्रस्तावित

गंडक नदी यानी राष्ट्रीय जलमार्ग-37 (NW-37) पर पश्चिम चंपारण में दो सामुदायिक जेटी का निर्माण प्रस्तावित है. चिन्हित स्थानों पर सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण इनका एनओसी अभी प्राप्त नहीं हुआ है.

11 जिलों में पहले से 21 जेटी मौजूद

परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार ने बताया कि राज्य में NW-1 के किनारे 11 जिलों में पहले से 21 सामुदायिक जेटी मौजूद हैं. इनमें भोजपुर में खवासपुर और महुली घाट शामिल हैं. पटना में दीघा, नकटा दियारा, पानापुर, नासरीगंज और बाढ़ में पांच जेटी हैं. भागलपुर में तिनतंगा, सुल्तानगंज, कहलगांव और बटेश्वरनाथ में चार जेटी मौजूद हैं. वैशाली और कटिहार में दो-दो तथा बक्सर, सारण, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर और खगड़िया में एक-एक सामुदायिक जेटी है. इनमें कई जेटी स्टील और कई प्लास्टिक यानी एचडीपीई से निर्मित हैं.

किसानों और व्यापारियों को मिलेगा लाभ

सचिव राज कुमार के अनुसार, सामुदायिक जेटी नदी किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों, किसानों, मछुआरों, व्यापारियों और यात्रियों के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं. इनके जरिए स्थानीय उपज, माल और कार्गो की सस्ती ढुलाई संभव होगी. जल परिवहन पर्यावरण-अनुकूल होने के साथ सड़क परिवहन पर दबाव कम करने में भी मदद करेगा. उन्होंने कहा कि बिहार आने वाले दिनों में जल परिवहन का बड़ा हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

16 नए जेटी IWAI इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट बिहार गंगा नदी जलमार्ग गंडक नदी NW 37 बिहार में जल परिवहन बिहार व्यापार एवं परिवहन बिहार समाचार राज कुमार सचिव परिवहन राष्ट्रीय जलमार्ग 1
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबिहार में मानव तस्करी के खिलाफ ‘नया सवेरा 3.0’: 1200 से अधिक लापता बच्चे रिकवर, CM सम्राट ने गिनाईं उपलब्धियां
Next Article किराए के बैंक खाते से रातों-रात अमीर बनने का सपना? जानिए कैसे ‘मनी म्यूल’ बनाकर आपको जेल भेज रहे हैं साइबर ठग
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

कवि नहीं, स्नेही अभिभावक भी थे दिनकर: नातिन अमृता शर्मा पांडेय ने साझा कीं बचपन की स्मृतियां

September 25, 2026
बिहार

Railway में यात्री सुविधा का ऐसा हाल…! चलती Train के Sleeper Coach में सीट के नीचे से निकला ‘करैत सांप’, दहशत में आए यात्री

September 22, 2026
बिहार

पटना हाईकोर्ट का तलाक पर फैसला: जीवनसाथी को ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखना अवैध संबंध का आधार नहीं

September 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Canera Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में लूट मामले में SIT कर रही जांच, बिहार का गिरोह रडार पर

September 26, 2026

Jamshedpur Weathear: जमशेदपुर में भारी बारिश से उफनायी स्वर्णरेखा और खरकई नदी, कई इलाकों में घुसा पानी, आज से राहत की उम्मीद

September 26, 2026

Jharkhand Highcourt ने CCTV लगाने के आदेश पर DGP तदाशा मिश्रा को जारी किया अवमानना नोटिस

September 26, 2026

Canara Bank Loot: केनरा बैंक डकैती के बाद ADG मनोज कौशिक ने जमशेदपुर पहुंचकर लिया जायजा,अपराधियों पर 2-2 लाख इनाम घोषित

September 26, 2026

JAMSHEDPUR: साकची में किन्नर समुदाय और पुलिस में भिड़ंत, जमकर काटा बवाल, हाथापाई, फट गई पुलिसकर्मी की वर्दी

September 26, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.