Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » ‘लोकतंत्र के लिए जरूरी या विदेशी दबाव पर लगाम!’ जानिए क्यों लाया जा रहा है FCRA संशोधन बिल और क्या होंगे इसके बड़े फायदे
देश/दुनिया

‘लोकतंत्र के लिए जरूरी या विदेशी दबाव पर लगाम!’ जानिए क्यों लाया जा रहा है FCRA संशोधन बिल और क्या होंगे इसके बड़े फायदे

SUMA KUMARBy SUMA KUMARJuly 23, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
सांकेतिक तस्वीर
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. संसद में विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक (FCRA Amendment Bill) पर चर्चा से पहले केंद्र सरकार ने इस कानून के पीछे की मंशा और जरूरतों को पूरी तरह साफ कर दिया है. गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि अनियंत्रित विदेशी फंडिंग देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, चुनावी प्रक्रियाओं और सामाजिक समरसता को प्रभावित कर सकती है.

सरकार का तर्क है कि भारत अकेला ऐसा देश नहीं है जो यह कदम उठा रहा है, बल्कि दुनिया के तमाम विकसित लोकतंत्र भी अपने देश में आने वाले विदेशी पैसे को लेकर सख्त रुख अपना रहे हैं.

क्यों जरूरी है FCRA में संशोधन?

गृह मंत्रालय ने तीन मुख्य कारणों से इस बिल की आवश्यकता को रेखांकित किया है:

  • लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा: बिना किसी जवाबदेही या पारदर्शिता के देश में आने वाला विदेशी पैसा भारत की सार्वजनिक चर्चाओं, नीतियों और चुनावी प्रक्रियाओं को गुमराह या प्रभावित कर सकता है.
  • वैश्विक मानकों का पालन: अमेरिका में फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट (FARA) और ब्रिटेन में फॉरेन इन्फ्लुएंस रजिस्ट्रेशन स्कीम (FIRS) जैसे कड़े कानून लागू हैं. यूरोपीय संघ (EU) भी गैर-ईयू देशों द्वारा की जाने वाली लॉबिंग को पारदर्शी बनाने के लिए नियम बना चुका है. भारत भी इसी वैश्विक मानक को अपना रहा है.
  • पारदर्शिता और जवाबदेही: नए नियमों से यह सुनिश्चित होगा कि देश में आने वाले विदेशी फंड का प्रबंधन केवल ऐसे लोगों के हाथों में हो जिनका भारत से सत्यापित (verified) और सीधा संबंध हो.

नए संशोधन बिल से क्या-क्या होंगे बड़े फायदे?

  • बेनामी व अवैध संपत्तियों पर शिकंजा: यदि किसी NGO या संस्था का FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द होता है, तो विदेशी फंड से बनाई गई उसकी संपत्तियों को सरकार द्वारा गठित अथॉरिटी अपने नियंत्रण में ले लेगी. इससे अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी.
  • सच्चे और कल्याणकारी कार्य करने वालों को बढ़ावा: सरकार ने स्पष्ट किया है कि FCRA का उद्देश्य विदेशी फंड रोकना नहीं है. वर्ष 2024-25 में 16,200 से अधिक पंजीकृत संस्थाओं ने ₹22,963 करोड़ का विदेशी योगदान प्राप्त किया है. यह बिल सिर्फ सही और पारदर्शी संस्थाओं को काम करने में मदद करेगा.
  • धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यों की सुरक्षा: यह बिल किसी विशेष धर्म या समुदाय को निशाना नहीं बनाता. पूजा स्थलों का धार्मिक स्वरूप यथावत बना रहेगा और जनहित से जुड़े धार्मिक व सामाजिक कार्यों के लिए फंडिंग के रास्ते खुले रहेंगे.
  • पारदर्शी निगरानी व्यवस्था: एक केंद्रीय कानून होने के नाते FCRA यह सुनिश्चित करेगा कि पूरा पैसा एक जवाबदेह और पारदर्शी चैनल के जरिए ही देश के भीतर प्रवेश करे.

सरकार का पक्ष 

केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि एफसीआरए संशोधन विधेयक का उद्देश्य केवल राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों के खिलाफ विदेशी फंडिंग के उपयोग को रोकना है, ना कि किसी धार्मिक संगठन को लक्षित करना.

विपक्ष का तर्क 

कांग्रेस का दावा एफसीआरए संशोधन विधेयक ईसाई समुदाय पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा. कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस का कहना है कि भारत सरकार एफसीआरए संशोधन विधेयक लाकर विभिन्न धार्मिक संगठनों की गतिविधियों को रोकने जा रही है.

गैर-सरकारी संस्थाओं (NGOs) की कार्यप्रणाली में आयेगा बड़ा बदलाव 

संसद में चर्चा के दौरान इस विधेयक पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं. हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. कानून बनने के बाद देश में काम कर रहीं गैर-सरकारी संस्थाओं (NGOs) की कार्यप्रणाली में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.

  • Author
  • Recent Posts
SUMA KUMAR
SUMA KUMAR
Content Writer at oceanpost
Content Writer and Digital Journalist at Ocean Post. Suma Kumar extensively covers the railway sector, transport infrastructure, government policies, and major industry updates.
SUMA KUMAR
Latest posts by SUMA KUMAR (see all)
  • ‘लोकतंत्र के लिए जरूरी या विदेशी दबाव पर लगाम!’ जानिए क्यों लाया जा रहा है FCRA संशोधन बिल और क्या होंगे इसके बड़े फायदे - July 23, 2026
  • CJP का ‘संसद मार्च’ और दिल्ली में घमासान, कानून-व्यवस्था, सरकार की विवशता और विपक्ष का बड़ा दांव - July 21, 2026
  • E20 पेट्रोल से नहीं खराब हो रहे गाड़ियों के इंजन, संसद में सरकार का बड़ा दावा- 23 करोड़ वाहनों में कोई नुकसान नहीं - July 20, 2026
Democracy Protection India FARA US FIRS UK FCRA Amendment Bill FCRA Laws Foreign Contribution Regulation Act Foreign Funding NGO MHA Clarification Ministry of Home Affairs NGO Funding Rules India Parliament Monsoon Session
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article25 हजार की घूस से 150 करोड़ का साम्राज्य, तेलंगाना में REDCO का ‘धनकुबेर’ इंजीनियर गिरफ्तार, ACB छापे में खुला बेनामी नेटवर्क
SUMA KUMAR
  • Website

Content Writer and Digital Journalist at Ocean Post. Suma Kumar extensively covers the railway sector, transport infrastructure, government policies, and major industry updates.

Related Posts

देश/दुनिया

25 हजार की घूस से 150 करोड़ का साम्राज्य, तेलंगाना में REDCO का ‘धनकुबेर’ इंजीनियर गिरफ्तार, ACB छापे में खुला बेनामी नेटवर्क

July 23, 2026
देश/दुनिया

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला: जल्द नियुक्त होंगे नए सचिव और प्रवक्ता, अगले महीने होगा CEO का चयन

July 23, 2026
देश/दुनिया

NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा फैसला: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

July 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

‘लोकतंत्र के लिए जरूरी या विदेशी दबाव पर लगाम!’ जानिए क्यों लाया जा रहा है FCRA संशोधन बिल और क्या होंगे इसके बड़े फायदे

July 23, 2026

25 हजार की घूस से 150 करोड़ का साम्राज्य, तेलंगाना में REDCO का ‘धनकुबेर’ इंजीनियर गिरफ्तार, ACB छापे में खुला बेनामी नेटवर्क

July 23, 2026

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला: जल्द नियुक्त होंगे नए सचिव और प्रवक्ता, अगले महीने होगा CEO का चयन

July 23, 2026

झारखंड में विमानन क्रांति : ₹6 लाख में बनेंगे एविएशन इंजीनियर, एयर होस्टेस कोर्स के लिए 30 जुलाई तक करें आवेदन

July 23, 2026

NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा फैसला: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

July 23, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost