Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » आगरा कैंट बवाल : Dy SS की पिटाई का सच खोज रही हाई-लेवल जांच कमेटी, RPF का दावा – ‘चेन पुलिंग’ पर हुआ था विवाद!
रेलवे

आगरा कैंट बवाल : Dy SS की पिटाई का सच खोज रही हाई-लेवल जांच कमेटी, RPF का दावा – ‘चेन पुलिंग’ पर हुआ था विवाद!

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 14, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
सांकेतिक तस्वीर
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • झड़प-खींचतान और पिटाई से Dy SS के बायें कान का पर्दा फटा 
  • जांच कमेटी खंगालेगी दोनों पक्षों का सच, सीसीटीवी फुटेज लिया

AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर RPF (रेलवे सुरक्षा बल) द्वारा उप स्टेशन अधीक्षक (Dy SS) की बर्बरतापूर्वक पिटाई के मामले में नया खुलासा सामने आया है. जिला अस्पताल में ईएनटी स्पेशलिस्ट की मेडिकल जांच में यह बात सामने आयी है कि मारपीट में डिप्टी एसएस नरेंद्र सिंह चाहर के बाएं कान का पर्दा (टायम्पेनिक मेम्ब्रेन लेसरेशन) फट गया है.

मेडिकल रिपोर्ट में कान में सूजन, रक्तस्राव और ठोस वस्तु से गंभीर चोट लगने की बात कही गयी है. स्टेशन पर वायरल वीडियो के बाद से यह खुलासा अनुशासित बल की छवि पर लगे सामाजिक दाग को कानूनी पेचिदगियों में उलझाता नजर आने लगा है. वहीं दूसरी ओर आरपीएफ की ओर से यह बात कही गयी है कि पूरा विवाद ‘चेन पुलिंग’ को लेकर शुरू हुआ था.

आरपीएफ सूत्रों का दावा है कि ‘चेन पुलिंग’ करने वाले यात्रियों को रोकने और नियमानुसार कार्रवाई करने के दौरान डिप्टी एसएस के हस्तक्षेप-दुर्व्यवहार और अपशब्द ने विवाद को बढ़ाया. यही घटना का कारण बना.

हालांकि चर्चित मामले में तीन सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी ने जांच शुरू कर दी है. दोनों पक्षों के बयान और तकनीकी साक्ष्य जुटाये जा रहे है. सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के जरिए हाई-लेवल कमेटी Dy SS की पिटाई के सच पर बेनकाब करेगी.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना रविवार सुबह करीब 10:51 बजे की है, जब अमृतसर से विशाखापट्टनम जा रही हीराकुंड एक्सप्रेस आगरा कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आकर रुकी. इसी दौरान एक महिला यात्री कुछ खरीदने के लिए नीचे उतरी, लेकिन तभी ट्रेन चलने लगी. महिला को चलती ट्रेन में चढ़ने का जोखिम उठाते देख मौजूद डिप्टी एसएस नरेंद्र सिंह चाहर ने गार्ड को इसकी सूचना देकर ट्रेन रुकवाई.

आरोप है कि वहां तैनात आरपीएफ कर्मियों ने इसे ‘चेन पुलिंग’ का मामला मानकर महिला यात्री और उसके साथी को जबरन नीचे उतार लिया. उनके साथ बदसलूकी करने लगे. डिप्टी एसएस नरेंद्र सिंह चाहर ने आरपीएफ कर्मियों को समझाने और मामला शांत करने का प्रयास किया, तो आरपीएफ कर्मी उनसे उलझ गये और उन्हें जबरन पोस्ट ले जाने लगे.

ऑफिस से घसीटकर ले गए, जमकर पीटा

वायरल वीडियो में जो दिखा उसके अनुसार लगभग 5 से 6 आरपीएफ जवानों ने डिप्टी एसएस चाहर को उनके ऑफिस से घसीटकर बाहर निकाला और पीटते हुए आरपीएफ पोस्ट तक ले गए. यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा. इससे आरपीएफ ने अनुशासित बल के दावे और अपनी सफाई देने का सामाजिक अवसर खो दिया. अब उन्हें जांच कमेटी के सामने अपनी बात साबित करनी होगी.

अब तक क्या हुई कार्रवाई

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय सांसद राजकुमार चाहर ने भी डीआरएम से मिलकर रोष जताया. सरकार की छवि का हवाला दिया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. फिलहाल इस मामले में दो एएसआई (ASI) समेत चार आरपीएफ कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है. जीआरपी ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं जांच कमेटी भी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर चुकी है.

Agra Cantt News Dy SS की पिटाई RPF आगरा कैंट बवाल आगरा कैंट रेलवे स्टेशन आगरा कैंट समाचार आरपीएफ पुलिस नरेंद्र सिंह चाहर रेलवे समाचार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleझारखंड कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का निधन, सजा के चार दिन बाद थमीं राजनीतिक सफर की सांसें
Next Article ट्रेनों के एसी कोच से कंबल चोरी रोकने के लिए रेल मंत्री का ‘सीक्रेट प्लान’ तैयार, रेलवे में बड़े सुधारों की घोषणा
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, जानें क्या है पूरा घटनाक्रम

August 26, 2026
रेलवे

मंडल आयोग की सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू करने की उठी मांग, ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ ने टाटानगर में मनाई बीपी मंडल की जयंती

August 25, 2026
रेलवे

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

पति चुराने का आरोप और 1 करोड़ का दावा, … जानिए क्यों साकेत कोर्ट ने खारिज की पत्नी की याचिका

August 28, 2026

आसमान से हुई 500-500 के नोटों की ‘बारिश’! चलती ट्रेन से फेंका पैकेट, बटोरने की मची होड़

August 28, 2026

बिहार में अनोखी रिश्वत का खेल, 2 लाख नकद और वाशिंग मशीन लेते DCLR कंचन झा गिरफ्तार

August 28, 2026

दिल्ली पुलिस ने मुस्कान के कातिल इमरान का आधी रात को किया एनकाउंटर, तिलक नगर मर्डर केस में पुलिस का एक्शन

August 28, 2026

JHARKHAND : पश्चिम सिंहभूम के टोंटो में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, … जाने क्या था विवाद का कारण

August 28, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.