Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
Uncategorized

दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 14, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने वर्ष 2020 में हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की नृशंस हत्या के मामले में एक बड़ा और कड़ा फैसला सुनाया है.

अदालत ने घटना के 6 साल बाद पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद ताहिर हुसैन सहित पांच आरोपियों को हत्या, अपहरण, दंगा भड़काने और दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का दोषी ठहराया है. एडिशनल सेशन जज प्रवीण सिंह की अदालत ने इस मामले में चल रहे 11 आरोपियों में से 5 को दोषी करार दिया, जबकि पुख्ता सबूतों के अभाव में 6 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

बर्बरता की पराकाष्ठा: नाले में मिला था शव

यह पूरा मामला दयालपुर थाने में मृतक अंकित शर्मा के पिता रविंदर कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया था. 25 फरवरी 2020 की शाम को आईबी अधिकारी अंकित शर्मा ड्यूटी से घर लौटने के बाद बाहर निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आए. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उपद्रवियों ने उनकी हत्या कर शव को चांदबाग पुलिया के पास खजूरी खास नाले में फेंक दिया था. अगले दिन पुलिस ने नाले से उनका शव बरामद किया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अंकित शर्मा के शरीर पर चोट के 51 गहरे जख्म पाए गए थे, जो इस हत्याकांड की क्रूरता को बयां करते हैं.

सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

मृतक के पिता का आरोप था कि ताहिर हुसैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया. दंगाइयों की भीड़ ताहिर हुसैन के दफ्तर और मकान पर इकट्ठा हुई थी, जहां से पत्थरबाजी और पेट्रोल बम फेंके जा रहे थे. इस गंभीर मामले में नाम आने के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने ताहिर हुसैन को पार्टी से निलंबित कर दिया था. अदालत ने मार्च 2023 में इन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में आरोप तय किए थे, जिसके बाद अब जाकर इन्हें दोषी ठहराया गया है.

दंगे का काला इतिहास

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध और समर्थन को लेकर 23 फरवरी 2020 को भड़की यह हिंसा दिल्ली के इतिहास में एक काला धब्बा है. तीन दिनों तक चली इस सांप्रदायिक हिंसा में कुल 53 लोगों की जान गई थी और 250 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. दंगों के दौरान लगभग 800 दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था और 500 से अधिक घरों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया था.

जेल में बंद रहने के दौरान ताहिर हुसैन ने कस्टडी पैरोल पर बाहर आकर फरवरी 2025 का दिल्ली विधानसभा चुनाव मुस्तफाबाद सीट से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) के टिकट पर लड़ा था. हालांकि, इस चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे और भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की थी.

Delhi Riots Case IB Officer Ankit Sharma Tahir Hussain Convicted अंकित शर्मा हत्याकांड कड़कड़डूमा कोर्ट ताहिर हुसैन ताहिर हुसैन दोषी करार दिल्ली दंगा
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleहवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर: मनमाने किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जल्द लागू हो सकते हैं नए नियम
Next Article धार्मिक कट्टरता का खौफनाक चेहरा : लिंचिंग के दोषियों को सजा देने वाली मुस्लिम महिला जज को मिलीं सिर काटने और बलात्कार की धमकियां
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

Uncategorized

EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ के उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 2, 2026
Uncategorized

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की धांधली पर लगेगी लगाम, रांची में बनी विशेष अदालत, राज्यभर के मामलों की होगी सुनवाई

August 30, 2026
Uncategorized

बांका में 40.50 लाख की सनसनीखेज लूट, फर्जी आयकर व GST अफसर बनकर व्यापारी को किया अगवा, 3 गिरफ्तार

August 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: सुवर्णरखा नदी के देडांग घाट पर उफनते पानी में दिखा विशाल मगरमच्छ, हड़कंप, प्रशासन की अपील : नदी किनारे न जाएं

September 2, 2026

CCR के DSP ने पत्नी को 10 दिनों तक कमरे में बंद कर बेरहमी से की पिटायी, FIR दर्ज, मायके से पैसे लाने के लिए कर रहा था प्रताड़ित

September 2, 2026

EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ के उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 2, 2026

Jharkhand: पति नशे की हालत में घर लौटा तो पत्नी ने पहले सिर पर लाठी से मारा, फिर पत्थर से सिर कुचल कर मार डाला, दुधमुंहे समेत 9 बच्चे सड़क पर आए

September 2, 2026

Aditya Shahu: BJP का आरोप, छात्र आंदोलन से ध्यान भटकाने के लिए MMDR कानून का विरोध कर रहे कांग्रेस-झामुमो

September 2, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.