Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Amarnath Yatra : शिवत्व की राह पर बढ़े कदम, टाटानगर स्टेशन पर दिखा आस्था, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम संगम
झारखंड

Amarnath Yatra : शिवत्व की राह पर बढ़े कदम, टाटानगर स्टेशन पर दिखा आस्था, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम संगम

Kumari PriyankaBy Kumari PriyankaJuly 12, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवकों और जनजातीय समुदाय का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना 

जमशेदपुर. श्रद्धा जब सेवा का रूप ले ले और भक्ति में जब राष्ट्र कल्याण का भाव समाहित हो जाए, तो यात्रा केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि आत्मा का परमात्मा से मिलन का मार्ग बन जाती है.

कुछ इसी पावन और दार्शनिक भाव को आत्मसात किए हुए आज टाटानगर रेलवे स्टेशन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवकों और जनजातीय समुदाय का 59 सदस्यों का एक जत्था बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ.

इस जत्थे में जमशेदपुर प्रमंडल के विभिन्न प्रखंड-पंचायतों (बहरागोड़ा, सरायकेला, चाकुलिया, चाईबासा, झींकपानी) के श्रद्धालु शामिल हैं.

हाथों में लहराता तिरंगा, ‘हर-हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के बीच जब यह जत्था स्टेशन पहुंचा, तो पूरा परिसर भक्ति और देशभक्ति के अनूठे रंग में सराबोर हो उठा.

स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और परिजनों ने पुष्पवर्षा कर और तिलक लगाकर शिव भक्तों को विदा किया. इस मौके पर संघ के संपर्क प्रमुख संजय कुमार के अलावा समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे. जत्था टाटानगर स्टेशन से जम्मूतवी एक्सप्रेस रवाना हुआ है.

सेवा और समरसता का संदेश

दर्शन शास्त्र कहता है कि सच्ची ईश्वर सेवा, मानव सेवा में ही निहित है इस यात्रा की सबसे खूबसूरत विशेषता यह है कि इसमें संघ के स्वयंसेवकों के साथ जनजातीय समुदाय के लोग भी कंधे से कंधा मिलाकर शामिल हुए हैं. यह समागम समाज में सामाजिक समरसता, एकता और अखंडता का एक जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है.

दुर्गम रास्तों और कठिन मौसम की परवाह किए बिना, स्वयंसेवकों का यह दल न केवल बाबा अमरनाथ के दर्शन करेगा, बल्कि यात्रा मार्ग पर अन्य तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए ‘सेवा भाव’ का संकल्प भी लेकर जा रहा है.

दुर्गम राहें, अडिग हौसले, बरसेगी बाबा बफार्नी की कृपा

अमरनाथ की यात्रा केवल शारीरिक क्षमता की नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और अटूट विश्वास की परीक्षा है स्वयंसेवकों ने रवानगी के दौरान कहा कि बाबा बर्फानी की कृपा और भारत माता के प्रति अगाध प्रेम ही उनकी असली ऊर्जा है वे देश की खुशहाली, अमन-चैन और सुदृढ़ सुरक्षा की कामना लेकर इस पवित्र गुफा की ओर बढ़ रहे हैं.

टाटानगर स्टेशन से शुरू हुआ यह सफर केवल एक भौगोलिक दूरी तय करने का माध्यम नहीं है. यह सुदूर वनांचल के जनजातीय बंधुओं को मुख्यधारा के आध्यात्मिक गौरव से जोड़ने और सनातन संस्कृति की अटूट कड़ियों को और मजबूत करने का एक आध्यात्मिक अनुष्ठान भी है.

Amarnath Yatra Jamshedpur News RSS स्वयंसेवक जत्था Tatanagar Station अमरनाथ यात्रा 2026 जनजातीय समुदाय अमरनाथ यात्रा जमशेदपुर न्यूज़ टाटानगर रेलवे स्टेशन बाबा बर्फानी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleBIHAR : अब न दलालों का चक्कर, न फाइलों का डर, जाने डिजिटल रजिस्ट्री से कैसे आसान होगी आम आदमी की मुश्किलें
Next Article पीएम-सीएम, मंत्री जेल गए तो भी पद नहीं छोड़ेंगे, स‍िर्फ सस्‍पेंड होंगे, संसदीय समिति की सिफारिश आयी सामने
Kumari Priyanka
  • Website

मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट कुमारी प्रियंका, OCEAN POST में कंटेंट एडिटर हैं. डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स, कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका, खबरों को सही, रोचक और अनुकूल ढंग से प्रस्तुत कर पाठकों को विश्वसनीय कंटेंट से जोड़ने में माहिर हैं.

Related Posts

झारखंड

CBI ने रांची और धनबाद में 5 ठिकानों पर की छापेमारी, CISF के 3 अफसर 48,400 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

August 27, 2026
झारखंड

भाजपा के राष्ट्रीय एजेंडे में युवा और संस्कृति, जमशेदपुर में बोले मनोज तिवारी- ‘जेन जी’ राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधार

August 27, 2026
झारखंड

विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी पर अड़ा पुलिस एसोसिएशन, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

August 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बेंगलुरु में नेशनल लॉ स्कूल का दीक्षांत समारोह रद्द, CJI सूर्यकांत थे चीफ गेस्ट, एक माह में चौथे इंस्टीट्यूट में विरोध

August 27, 2026

BIHAR : नगर निकाय भारी वाहनों से नहीं वसूल सकेंगे चुंगी और प्रवेश शुल्क, सरकार ने लगायी रोक

August 27, 2026

CBI ने रांची और धनबाद में 5 ठिकानों पर की छापेमारी, CISF के 3 अफसर 48,400 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

August 27, 2026

न्यूयॉर्क में भागवत का विरोध, मेयर जोहराम ममदानी के बयानों से प्रवासी राजनीति में उपजा नया वैचारिक घमासान

August 27, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट विवाद : CJI सूर्यकांत ने साथी जज के आरोपों पर मांगी सफाई, कहा- ‘मीडिया में नहीं, स्थापित आंतरिक प्रक्रिया से तय होंगे मामले’

August 27, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.