Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Vaibhav Suryavanshi के टूटते ख्वाब और बहते आंसू, 15 साल के वंडरकिड खिलाड़ी की अनकही बेबसी का वीडियो वायरल
देश/दुनिया

Vaibhav Suryavanshi के टूटते ख्वाब और बहते आंसू, 15 साल के वंडरकिड खिलाड़ी की अनकही बेबसी का वीडियो वायरल

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 12, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • वैभव का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, आंखों से आंसुओं का सैलाब बहता देखा गया
  • तीन मैच के बाद ही वैभव को प्लेइंग-11 और जिम्बाब्वे दौरे से सूर्यवंशी को बाहर करने के फैसले से गावस्कर और शास्त्री जैसे दिग्गज हैरान 

नई दिल्ली. फिल्म और खेल की दुनिया जितनी चकाचौंध से भरी होती है, उसका पीछे का अंधेरा और अकेलापन उतना ही दर्दनाक होता है. कुछ ऐसा ही मंजर भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद देखने को मिला. मैदान पर जहां एक तरफ इंग्लैंड की जीत का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ बाउंड्री के पास बैठा एक 15 साल का बच्चा अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहा था. यह कोई और नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी थे.

आईपीएल की चमक से इंटरनेशनल डेब्यू का सफर

आईपीएल में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी को जब इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया, तो हर किसी को उम्मीद थी कि यह ‘वंडरकिड’ मैदान पर तहलका मचा देगा. महज 15 साल की उम्र में नीली जर्सी पहनना किसी सपने के सच होने जैसा था. लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट की कड़वी हकीकत ने जल्द ही इस मासूम सपनों पर पानी फेर दिया.

शॉर्ट बॉल का चक्रव्यूह और टीम मैनेजमेंट का कड़ा फैसला

इंग्लैंड की उछाल भरी पिचों पर वैभव को शॉर्ट बॉल के सामने संघर्ष करना पड़ा. अपने शुरुआती तीन मैचों में वह केवल 13, 14 और 15 रन ही बना सके. उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं, इसलिए इन छोटी पारियों को नाकामी मान लिया गया. सीरीज के पांचवें और आखिरी निर्णायक मैच में टीम मैनेजमेंट ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए वैभव को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप (बाहर) कर दिया. हालांकि, इस फैसले की आलोचना भी हुई, लेकिन नुकसान तो उस 15 साल के बच्चे के आत्मविश्वास को हो चुका था.

मैदान पर अकेले छूटे वैभव, फूट-फूटकर रो पड़ा ‘वंडरकिड’

मैच के दौरान वैभव बेहद हताश और उदास चेहरे के साथ बाउंड्री लाइन के पास बैठे नजर आए. रही-सही कसर टीम इंडिया की 56 रनों की करारी हार ने पूरी कर दी, जिससे इंग्लैंड ने सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली. जोस बटलर (131) और हैरी ब्रूक (95*) के तूफानों के आगे भारतीय टीम ढेर हो गई.

मैच खत्म होते ही मैदान पर एक बेहद मार्मिक नजारा देखने को मिला. जब पूरी टीम हार के सदमे में या अपनी धुन में व्यस्त थी, तब वैभव खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे उस मुश्किल वक्त में वैभव बिल्कुल अकेले पड़ गए थे और उनकी आंखों से आंसुओं का सैलाब बह रहा था.

यह आंसू सिर्फ एक मैच से ड्रॉप होने के नहीं थे, बल्कि यह उस दबाव और अकेलेपन का दर्द थे जो इतनी कम उम्र में इस युवा खिलाड़ी को झेलना पड़ा.

यह कहानी हमें याद दिलाती है कि मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ी भले ही सुपरहीरो जैसे दिखते हों, लेकिन आखिरकार वो भी इंसान हैं और वैभव तो अभी सिर्फ एक बच्चा है जिसे इस मोड़ पर सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत थी.

गावस्कर, नासिर और शास्त्री जैसे दिग्गजों ने जतायी हैरानी

सीरीज का नतीजा पहले ही साफ हो चुका है, ऐसे में यह पांचवां मैच सिर्फ एक औपचारिकता मात्र है। यही वजह है कि सुनील गावस्कर, नासिर हुसैन और रवि शास्त्री जैसे दिग्गज सूर्यवंशी को बाहर किए जाने के फैसले से बेहद हैरान दिखे. दिग्गजों का मानना है कि जब सीरीज में खोने के लिए कुछ नहीं था, तो युवा सूर्यवंशी को मौका दिया जाना चाहिए था.

गावस्कर और ग्रीम स्वान ने कयास लगाए थे कि शायद ईशान किशन इस मैच में न खेलें, क्योंकि कोच गौतम गंभीर और ईशान के बीच मैदान पर काफी लंबी बातचीत देखी गई थी। भारत को इस सीरीज के ठीक बाद 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ अगली टी20 सीरीज खेलनी है. चौंकाने वाली बात यह है कि वैभव सूर्यवंशी उस जिम्बाब्वे दौरे की टीम का हिस्सा हैं, जबकि संजू सैमसन को उसमें जगह नहीं मिली है. ऐसे में भविष्य की तैयारी के लिहाज से भी सूर्यवंशी का खेलना ज्यादा सही फैसला माना जा रहा था.

गावस्कर ने कहा, टीम में उनका न होना बहुत ही निराशाजनक है.  ओपनिंग बल्लेबाजों की खासियत यह है कि वे सीमित ओवर प्रारूप में बाद के क्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. उन्होंने क्षमता दिखाई है. अगर यह मैच जीतना जरूरी होता, तो मैं किसी अनुभवी खिलाड़ी को खिलाने के फैसले से सहमत होता. यह मैच उतना अहम नहीं है. मुझे लगता है कि हमने एक मौका गंवा दिया है. बस उम्मीद है कि कोई उसके कंधे पर हाथ रखकर उसे समझा जाएगा कि यह अंत नहीं है. मुझे बस लगता है कि सिर्फ तीन मैचों के बाद 15 साल के खिलाड़ी को टीम से बाहर करना थोड़ा मुश्किल फैसला है.

IND vs ENG T20 Vaibhav Suryavanshi Wonderkid Vaibhav Suryavanshi भारतीय क्रिकेट रवि शास्त्री वैभव सूर्यवंशी वैभव सूर्यवंशी वीडियो वायरल सुनील गावस्कर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबुलेट ट्रेन पर ‘मुआवजे का ब्रेक’, LARRA के फैसले से ₹40,000 करोड़ बढ़ा खर्च, हाईकोर्ट में अटकी देश की पहली हाई-स्पीड रेल
Next Article रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटा होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

पति चुराने का आरोप और 1 करोड़ का दावा, … जानिए क्यों साकेत कोर्ट ने खारिज की पत्नी की याचिका

August 28, 2026
देश/दुनिया

आसमान से हुई 500-500 के नोटों की ‘बारिश’! चलती ट्रेन से फेंका पैकेट, बटोरने की मची होड़

August 28, 2026
देश/दुनिया

दिल्ली पुलिस ने मुस्कान के कातिल इमरान का आधी रात को किया एनकाउंटर, तिलक नगर मर्डर केस में पुलिस का एक्शन

August 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

पति चुराने का आरोप और 1 करोड़ का दावा, … जानिए क्यों साकेत कोर्ट ने खारिज की पत्नी की याचिका

August 28, 2026

आसमान से हुई 500-500 के नोटों की ‘बारिश’! चलती ट्रेन से फेंका पैकेट, बटोरने की मची होड़

August 28, 2026

बिहार में अनोखी रिश्वत का खेल, 2 लाख नकद और वाशिंग मशीन लेते DCLR कंचन झा गिरफ्तार

August 28, 2026

दिल्ली पुलिस ने मुस्कान के कातिल इमरान का आधी रात को किया एनकाउंटर, तिलक नगर मर्डर केस में पुलिस का एक्शन

August 28, 2026

JHARKHAND : पश्चिम सिंहभूम के टोंटो में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, … जाने क्या था विवाद का कारण

August 28, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.