Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » केतन मर्डर केस में ‘कसाब’ को फांसी दिलाने वाले उज्ज्वल निकम की एंट्री, फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा!
देश/दुनिया

केतन मर्डर केस में ‘कसाब’ को फांसी दिलाने वाले उज्ज्वल निकम की एंट्री, फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा!

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJune 27, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ketan Agarwal Murder Case : पुणे के युवा रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने सबसे बड़ा दांव खेल दिया है. पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाले इस ‘लोहागढ़ किला हत्याकांड’ में अब देश के दिग्गज और मशहूर वकील उज्ज्वल निकम स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (विशेष सरकारी वकील) के तौर पर केस लड़ेंगे.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पीड़ित परिवार के अनुरोध पर निकम ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है. 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी कसाब को फंदे तक पहुंचाने वाले निकम की एंट्री के साथ ही सरकार ने इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाने की मंजूरी भी दे दी है, जिससे साफ है कि मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी को अब कानून के शिकंजे से कोई बचा नहीं पाएगा.

बता दें कि स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम देश का नामी वकील हैं. 26/11 मुंबई आतंकी हमले जैसे हाई-प्रोफाइल केस भी लड़ चुके हैं. इन्होंने ही 26/11 मुंबई आतंकी हमले में गिरफ्तार एकमात्र आतंकी कसाब को जहन्नुम पहुंचाया था.

बीते दिन केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. सीएम ने उन्हें केतन के हत्यारों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया था. अब इस मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम को बनाया गया है. सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद निकम ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पीड़ित परिवार के अनुरोध पर उन्होंने यह जिम्मेदारी स्वीकार की है. उज्जवल निकम ने बताया कि उन्हें दोपहर में मुख्यमंत्री का फोन आया था. उन्होंने जानकारी दी कि केतन अग्रवाल का परिवार उनसे मिला था.

चार्जशीट दाखिल होने के बाद जांच की स्थिति के बारे में बता पाएंगे

उज्जवल निकम ने कहा कि इस हत्या से पूरा देश हिल गया है. पुलिस की जांच अभी चल रही है. चार्जशीट दाखिल होने के बाद ही हम जांच की स्थिति के बारे में बता पाएंगे. ये एक बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि मैंने महाराष्ट्र राज्य में ऐसे कई मामलों को संभाला है और आगे भी संभाल रहा हूं. इधर देवेंद्र फडणवीस सरकार ने पीड़ित परिवार की मांग पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग को मंजूरी दे दी है. साथ ही निकम को पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया है.

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल 18 जून 2026 को लोहागढ़ किला से रियल स्टेट युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी. शुरुआत में पुलिस इसे हादसा मान रही थी. हालांकि पुलिस ने जब जांच की तो मामल हत्या का निकला. पुलिस के मुताबिक केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल इस पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड है. सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी को केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने के लिए उकसाई थी. इसके बाद दोनों ने मिलकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था. प्री-प्लानिंग के तहत सिया गोयल जिद कर केतन को लोहागढ़ किला लेकर गई. साथ ही उसका प्रेमी चेतन चौधरी पर भी किला पहुंचा. इसके बाद तय प्लानिंग के तहत किले से धक्का देकर केतन की हत्या कर दी थी.

‘मंगेतर सिया गोयल बोली- ‘केतन को सब बताया था फिर भी नहीं तोड़ रहा था शादी’

खुद पुलिस हिरासत में आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने पूछताछ के दौरान कई अहम राज उगले हैं. दोनों ने बताया कि केतन की हत्या सुनियोजित प्लानिंग के तहत की गई है. सिया ने कहा कि उसने केतन को सब कुछ बता दिया था कि वो शादी नहीं करना चाहती. फिर भी केतन नहीं मान रहा था. उसने केतन से कहा था कि वह यह शादी नहीं करना चाहती और भाग जाना चाहती है.

इसके बाद भी केतन कथित तौर पर शादी तोड़ने के लिए तैयार नहीं था. सिया के मुताबिक, केतन उससे कहता था कि अब शादी नहीं टूट सकती और उसका परिवार इतना संपन्न है कि वह उसे कहीं से भी ढूंढ़ सकता है. सिया गोयल ने पूछताछ में बताया कि उसने और चेतन चौधरी ने पहले से संकेत तय किया था कि कब केतन को धक्का देना है. योजना के मुताबिक, जब वह केतन के सामने झुक जाएगी तो यह चेतन के लिए इशारा होगा कि वह केतन को खाई में धक्का दे दे.18 जून को लोहगढ़ किले पर यही योजना अमल में लाई गई. जैसे ही चेतन दोनों के करीब पहुंचा, सिया झुक गई और चेतन ने केतन को खाई में धक्का दे दिया.

Crime News Hindi Devendra Fadnavis Fast Track Court Ketan Agarwal Murder Case Lohagad Fort Case Ujjwal Nikam उज्ज्वल निकम पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड सिया गोयल
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleनिबंधन क्रांति: बिहार में 15 जुलाई से पूरी तरह ‘पेपरलेस’ होगी जमीन की रजिस्ट्री, आधार कार्ड से होगी जालसाजों की छुट्टी!
Next Article जमशेदपुर मर्डर केस: लहूलुहान कानून-व्यवस्था! थाना प्रभारी की बलि देकर क्या दाग धो पाएगी जमशेदपुर पुलिस?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सहमी दिल्ली, एयरपोर्ट और हाईकोर्ट समेत 5 संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी

August 14, 2026
देश/दुनिया

बंगाल में मस्जिदों से हट गए 4000 लाउडस्पीकर! कलकत्ता हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा

August 14, 2026
देश/दुनिया

सुप्रीम कोर्ट की FSSAI को कड़ी फटकार, कहा – पैक्ड फूड पर आप कॉरपोरेट दबाव के आगे झुक रहे हैं!

August 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

नेताजी पर विवादित टिप्पणी करने पर सांसद से ‘बंग विभूषण’ की उपाधि वापस ली, पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया उबाल

August 14, 2026

मोबाइल रिचार्ज महंगा करने की तैयारी, सस्ते प्लान्स गायब, जेब पर फिर बढ़ेगा 10-15% अतिरिक्त बोझ!

August 14, 2026

बिहार STET 2026 : शिक्षकों के पदों पर बंपर अवसर, 17 अगस्त से करें आवेदन

August 14, 2026

स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में भी 9 लाख का कमीशन, CID के सामने अभय तिवारी का नया खुलासा, सरकार की बढ़ेंगी मुश्किलें!

August 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सहमी दिल्ली, एयरपोर्ट और हाईकोर्ट समेत 5 संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी

August 14, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.