Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » बंगाल में लागू होगा UCC-NRC : सीएम शुभेंदु बोले- घुसपैठियों को वापस भेजेंगे, लैंड-लव जिहाद पर लाएंगे कानून
देश/दुनिया

बंगाल में लागू होगा UCC-NRC : सीएम शुभेंदु बोले- घुसपैठियों को वापस भेजेंगे, लैंड-लव जिहाद पर लाएंगे कानून

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJune 27, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

UCC-NRC Will Be Implemented in Bengal: पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू होगा. इसकी घोषणा खुद बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने की है. बंगाल मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेगी. साथ ही लैंड जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून भी लाया जाएगा. वहीं घुसपैठियों को वापस भेजेंगे.

सीएम शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर रवींद्र सदन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान बंगाल सीएम ने समान नागरिक संहिता (UCC) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को भी लागू करने की प्रतिबद्धता जताई.
शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा के माध्यम से घुसपैठ ने धर्मांतरण, ‘लव जिहाद’ और डेमोग्राफिक बदलावों में योगदान दिया है. हमें कुछ समय दें.

https://x.com/ANI/status/2070388959096795463/video/1

पश्चिम बंगाल में धर्मांतरण के खिलाफ एक सख्त कानून और समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी. अवैध प्रवासियों और नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) के तहत आने वाले शरणार्थियों के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए, शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने के बाद भारत आए हिंदू घुसपैठिए नहीं हैं और उन्हें कानून के तहत नागरिकता दी जाएगी. जो लोग अवैध रूप से प्रवेश कर रहे हैं और भारत की संस्कृति तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचा रहे हैं उन्हें वापस भेजा जाएगा.

स्पीच की 4 मुख्य पॉइंट्स

धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हिंदू शरणार्थी घुसपैठिए नहीं हैं. ऐसे लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत भारतीय नागरिकता दी जाएगी. सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध कराई गई है. सीमावर्ती जिलों में होल्डिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें उनके मूल स्थान पर भेजा जाएगा.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘एक देश, एक विधान, एक प्रधान, एक निशान’ के विचार के प्रति उनकी सरकार प्रतिबद्ध है. साथ ही बंगाल की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय चरित्र को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा. सेना के अपमान की अनुमती नहीं- जो लोग भारतीय सेना का अपमान करते हैं, ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करते हैं या पहलगाम आतंकी हमले पर चुप रहते हैं, उन्हें ऐसी गतिविधियां करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

महुआ मोइत्रा का तीखा पलटवार

मुख्यमंत्री के बयानों और विधानसभा में लाए जा रहे नए विधेयकों को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर हुई बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित किया. महुआ मोइत्रा ने सरकार की नीतियों की तुलना आपातकाल के काले दौर से करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है, लेकिन लाखों मतदाताओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. महुआ मोइत्रा ने विशेष रूप से प्रस्तावित बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल, 2026 की प्रतियों को दिखाते हुए इसे बेहद खतरनाक बताया.

CAA West Bengal NRC in West Bengal Suvendu Adhikari Speech UCC in Bengal तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल समाचार बंगाल पब्लिक सेफ्टी बिल महुआ मोइत्रा लव जिहाद कानून बंगाल शुभेंदु अधिकारी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleशादी की आस टूटी, ट्रांसफर के उम्मीदों पर फिरा पानी, 5.90 लाख लेकर उड़ गया जीवन शादी ऐप पर मिला ‘दूल्हा’!
Next Article Gold-Silver Price : गिरावट के बाद सोने-चांदी में बड़ी रिकवरी, जानिए क्यों बदल रहा है बाजार का मिजाज ?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Tata Trust Dicision: टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्धता से बचाने के लिए टाटा ट्रस्ट ने टाटा संस के पुनर्गठन का रखा प्रस्ताव, जानें क्या है योजना

September 29, 2026
देश/दुनिया

2,000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर MDR लगाने के खिलाफ याचिका की सुनवाई करेगा Supreme Court, जानें मामला?

September 28, 2026
देश/दुनिया

डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसा देश: सीबीआई के राष्ट्रव्यापी छापे, 11.42 करोड़ की ठगी का खुलासा और दो गिरफ्तार

September 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Maa Durga की मूर्ति निर्माण से लेकर विसर्जन तक इन नियमों का रखना होगा ध्यान, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण ने जारी किए ये निर्देश?

September 29, 2026

Jharkhand: बहन के प्रेम संबंध का विरोध करना नाबालिग भाई को भारी पड़ा, प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा, सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे फेंक कर मार डाला

September 29, 2026

YES Bank ने Loan की राशि चुकाने के बाद भी खाते से काट लिए 41,384 रुपये, अब Chibasa की उपभोक्ता अदालत ने दिया ब्याज, मुआवजा सहित 45 दिनों में भुगतान का आदेश?

September 29, 2026

DMFT Fund में बड़ा घोटाला! राउरकेला के निजी अस्पताल को 98.85 करोड़ की जगह 109.45 करोड़ दिए, सुंदरगढ़ में बन गए स्टेडियम, जानें मामला?

September 29, 2026

Bindal Mall Firing: उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में गिरफ्तार 4 साजिशकर्ताओं को छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर लाए गए, बिष्टुपुर व सोनारी थाना में चल रही पूछताछ

September 29, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.