Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • देश/दुनिया
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • अन्य
    • मीडिया
    • रेलवे
    • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Consumer Court Verdict : कन्फर्म टिकट पर नहीं मिली सीट, रेलवे को देना होगा 20,000 रुपये का मुआवजा
रेलवे

Consumer Court Verdict : कन्फर्म टिकट पर नहीं मिली सीट, रेलवे को देना होगा 20,000 रुपये का मुआवजा

Shobha SinghBy Shobha SinghJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Tumblr LinkedIn Pinterest Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Train Seat and Railway Compensation: हाल ही में भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के अधिकारों को लेकर बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां, बिहार की एक उपभोक्ता अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए रेलवे को चार यात्रियों को ब्याज समेत टिकट का पैसा वापस करने और भारी मुआवजा देने का आदेश दिया है. अदालत ने यह आदेश इसलिए दिया है, क्योंकि कंफर्म टिकट होने के बावजूद भी उन्हें उनकी आरक्षित सीटें नहीं मिली थीं.

उत्तर प्रदेश के विंध्याचल से बिहार के आरा जा रहे चार यात्रियों ने एलटीटी पटना एक्सप्रेस में कंफर्म टिकट बुक कराया था. जैसे ही वह चारों यात्री ट्रेन में चढ़े तो उन्होंने देखा कि उनकी सीट पर रेलवे कर्मचारी ही बैठे हुए थे. इसके साथ ही यात्रियों द्वारा बार-बार सीट खाली कराने का अनुरोध करने पर भी उन्हें सीटें नहीं दी गई थी.

गुस्साए यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन, रेलवे सेवा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत तो दर्ज कराई, लेकिन पूरी यात्रा के दौरान किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई. इतना ही नहीं सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह थी कि बक्सर स्टेशन पर टीटीई ने भी भीड़ का हवाला देकर उन्हें खड़े-खड़े पूरी यात्रा करने के बारे में कहा.

उपभोक्ता आयोग ने माना कि रेलवे अपनी वादा की गई सेवा देने में पूरी तरह से विफल रहा, जिससे यात्रियों को न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक और आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ा है. इसके अलावा अदालत ने रेलवे को भुगतान 60 दिनों के अंदर ही पूरा करने का आदेश दिया है. जहां 20 हजार रुपये मानसिक और शारीरिक परेशानी का मुआवजा और 15 हजार रुपये कानूनी खर्च के तौर पर रेलवे को चुकाना होगा.

अगर आपके पास कंफर्म टिकट है और कोई आपकी सीट पर कब्जा कर लेता है तो आप तुरंत ‘रेल मदद’ ऐप, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या फिर हेल्पलाइन नंबर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. अगर वहां पर किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं होती है तो आप उपभोक्ता अदालत का भी दरवाजा खटखटाकर अपने अधिकारों के लिए शिकायत कर सकते हैं.

Consumer Court HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways RAILWAY BOARD RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY Railways Ordered to Pay ₹20000 in Compensation इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Threads
Previous ArticleROURKELA : अवैध वेंडिंग ने बढ़ाई RPF प्रभारी की टेंशन, TMM से होगा कई के भाग्य का निर्णय!
Next Article ECR : दानापुर डिवीजन में चल रहा ”टेंडर का खेल”, जमीन अधिग्रहण से पहले ही बाउंड्रीवॉल का टेंडर!
Shobha Singh
  • Website

"डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली हिंदी न्यूज राइटर और सब-एडिटर, देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचाना ही उद्देश्य है"

Related Posts

रेलवे

ECR : दानापुर डिवीजन में चल रहा ”टेंडर का खेल”, जमीन अधिग्रहण से पहले ही बाउंड्रीवॉल का टेंडर!

June 2, 2026
रेलवे

ROURKELA : अवैध वेंडिंग ने बढ़ाई RPF प्रभारी की टेंशन, TMM से होगा कई के भाग्य का निर्णय!

May 31, 2026
रेलवे

रेलमंत्री का दावा – 52 सप्ताह में होंगे 52 सुधार, यहां – साहब के घर में ड्यूटी बजा रहे हेल्पर-टेक्नीशियन

May 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

ECR : दानापुर डिवीजन में चल रहा ”टेंडर का खेल”, जमीन अधिग्रहण से पहले ही बाउंड्रीवॉल का टेंडर!

June 2, 2026

Consumer Court Verdict : कन्फर्म टिकट पर नहीं मिली सीट, रेलवे को देना होगा 20,000 रुपये का मुआवजा

June 2, 2026

ROURKELA : अवैध वेंडिंग ने बढ़ाई RPF प्रभारी की टेंशन, TMM से होगा कई के भाग्य का निर्णय!

May 31, 2026

रेलमंत्री का दावा – 52 सप्ताह में होंगे 52 सुधार, यहां – साहब के घर में ड्यूटी बजा रहे हेल्पर-टेक्नीशियन

May 30, 2026

जमशेदपुर सदर अस्पताल : एक ही अस्पताल में दो-दो उपाधीक्षक, कंप्यूटर सहायक बना हॉस्पिटल मैनेजर !

May 25, 2026
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.