Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • प्रशासन
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेल
  • राजनीति
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • कोर्ट-कचहरी
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • खुला पन्ना
  • सरोकार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • प्रशासन
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • देश/दुनिया
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • कोर्ट-कचहरी
  • अन्य
    • मीडिया
    • रेल
    • खुला पन्ना
    • सरोकार
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेल
  • राजनीति
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • कोर्ट-कचहरी
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • खुला पन्ना
  • सरोकार
Home » दिशोम गुरु के श्राद्ध भोज में जुटेंगे 5 लाख लोग, नेमरा में चार हैलीपैड बन कर तैयार
झारखंड

दिशोम गुरु के श्राद्ध भोज में जुटेंगे 5 लाख लोग, नेमरा में चार हैलीपैड बन कर तैयार

P KumarBy P KumarAugust 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Tumblr LinkedIn Pinterest Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नेमरा : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के 7वें दिन कल सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन ने परिजनों के साथ विधि-विधान पारंपरिक तरीके से निभाया. आज मंगलवार को 8वां और बुधवार को 9वां विधि विधान होगा. दिवंगत गुरुजी के श्राद्धकर्म का दशकर्म 15 अगस्त को और 11 वां 16 अगस्त को है. 11वां को ही श्राद्ध भोज होगा.

नेमरा गांव के मुखिया जीतलाल टुडू ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गांव के सभी संताल समाज के लोगों के साथ बैठक कर श्राद्धकर्म के हर विधि विधान पर चर्चा कर उसका सपरिवार निर्वहन कर रहे हैं. साथ ही श्राद्ध भोज में बनने वाले भोजन के बारे में भी लोगों से परामर्श ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि अभी तक 5 लाख लोगों के लिए श्राद्ध भोज की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है. चार पंडाल में लोगों के बैठने की व्यवस्था की जायेगी सभी पंडाल के पास ही रसोई घर बनाये गये हैं. घर की बाड़ी में विशेष अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जायेगी.

जीतलाल टुड्डू ने बताया कि बाबा शिबू सोरेन के पंसदीदा साग को भी व्यंजनों में विशेष रूप से शामिल किया गया है. वाहनों की पार्किंग के लिए लुकैयाटांड से लेकर कई स्थलों को चिह्नित किया गया है. लुकैयाटांड में तीन हेलीपैड बन कर तैयार हैं. चौथा हेलीपैड पैतृक आवास के सामने बना दिया गया है. बिजली की व्यवस्था और साफ-सफाई सभी मार्गों पर किया जा रहा है. तालाब के पास एक साथ कई लोगों के नहाने के लिये शॉवर भी लगा दिए गए हैं.

5 lakh people will gather for Dishom Guru's Shraddha Bhoj four helipads are ready in Nemra
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Threads
Previous ArticleJamshedpur News :विधायक पूर्णिमा साहू ने नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
Next Article ICICI Bank Minimum Balance: आरबीआई ने झाड़ा पल्ला तो आम पब्लिक का होगा क्या?
P Kumar
  • Website

Related Posts

राजनीति

महाराष्ट्र का नया डिप्टी सीएम कौन? प्रफुल्ल पटेल, तटकरे या कोई नया चेहरा, अटकलें तेज

January 30, 2026
राजनीति

अमेरिकी टैरिफ पर बोले भागवत, स्थिति से निकलने के लिए जो भी जरूरी हो भारत को करना चाहिए

September 22, 2025
झारखंड

रांची : बेटी को लेकर स्कूल जा रही थी मां, सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, सड़क जाम

August 29, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

चक्रधरपुर डिवीजन : तबादला के बाद भी पिछले दरवाजे से आदेश जारी कर रहे Sr DEE (OP), डीआरएम और Sr DPO मौन!

January 30, 2026

तुगलकाबाद–पलवल सेक्शन पर कवच प्रणाली की कमीशनिंग का निरीक्षण

January 30, 2026

SER : रेल गाड़ियों की समयबद्धता के लिए कर्मचारियों की संख्या एवं आधारभूत संरचना बढ़ाने का प्रस्ताव

January 30, 2026

अमित सुदर्शन ने ग्रहण किया उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का कार्यभार

January 30, 2026

डीआरएम के निरीक्षण में मिली खामियां, कहा- पेयजल सप्लाई नहीं सुधरी तो जिम्मेदारों को करें बर्खास्त

January 30, 2026
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.