Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » पोटका में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, 15 लाख के नकदी-जेवरात लेकर फरार
झारखंड

पोटका में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, 15 लाख के नकदी-जेवरात लेकर फरार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 16, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के बड़ा भूमरी गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपये मूल्य की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। अपराधियों ने घर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गोदरेज अलमारी में रखे सात लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था, जिससे परिवार के सदस्य तत्काल बाहर नहीं निकल सके।

पुलिस के अनुसार, बड़ा भूमरी निवासी देवरंजन मंडल और उनके भाई नयन मंडल का परिवार रविवार रात घर में सो रहा था। परिवार की मां छठ पर्व के सिलसिले में अपनी बेटी के घर लक्ष्मीनगर गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर भीतर प्रवेश किया और उनकी मां के कमरे में रखी गोदरेज अलमारी को निशाना बनाया। अपराधियों ने अलमारी का सामान खंगालकर उसमें रखी नकदी और कीमती आभूषण चुरा लिए।

परिजनों के मुताबिक, अलमारी में सात लाख रुपये नकद, सोने के दो हार, दो चेन, दो जोड़ी कान की बालियां, एक अंगूठी और चांदी के आठ सिक्के समेत अन्य कीमती सामान रखे थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रात करीब दो बजे परिवार की एक सदस्य की नींद खुली तो उसने घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद पाया। इसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। घर के लोगों ने मां के कमरे में सामान बिखरा देखा। जांच करने पर अलमारी से नकदी और आभूषण गायब मिले। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पोटका थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर के आसपास के इलाके में छानबीन शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही।

Bada Bhumri Village Crime News East Singhbhum Jamshedpur News Jharkhand Police Jharkhand Theft Case Local News Potka Police Station
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleदिल्ली में 21.78 लाख की साइबर ठगी का आरोपित गिरिडीह से गिरफ्तार
Next Article जनजातीय संस्कृति और कला का महाकुंभ: जमशेदपुर में ‘संवाद 2026’ का भव्य आगाज, 15 राज्यों की विरासत का अनूठा संगम
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

जनजातीय संस्कृति और कला का महाकुंभ: जमशेदपुर में ‘संवाद 2026’ का भव्य आगाज, 15 राज्यों की विरासत का अनूठा संगम

November 16, 2026
झारखंड

दिल्ली में 21.78 लाख की साइबर ठगी का आरोपित गिरिडीह से गिरफ्तार

November 16, 2026
झारखंड

पॉक्सो केस: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सख्त नजर, राज्य के शीर्ष तीन अधिकारियों से मांगा जवाब

November 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जनजातीय संस्कृति और कला का महाकुंभ: जमशेदपुर में ‘संवाद 2026’ का भव्य आगाज, 15 राज्यों की विरासत का अनूठा संगम

November 16, 2026

पोटका में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, 15 लाख के नकदी-जेवरात लेकर फरार

November 16, 2026

दिल्ली में 21.78 लाख की साइबर ठगी का आरोपित गिरिडीह से गिरफ्तार

November 16, 2026

राजधानी दिल्ली बनेगी मेडिकल हब: 20 नवंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, रोबोटिक और एआई आधारित हार्ट सर्जरी पर होगा महामंथन

November 16, 2026

पॉक्सो केस: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सख्त नजर, राज्य के शीर्ष तीन अधिकारियों से मांगा जवाब

November 16, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost