Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » दिल्ली में 21.78 लाख की साइबर ठगी का आरोपित गिरिडीह से गिरफ्तार
झारखंड

दिल्ली में 21.78 लाख की साइबर ठगी का आरोपित गिरिडीह से गिरफ्तार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 16, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
सांकेतिक तस्वीर AI
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

गिरिडीह.  गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामलों में आरोपित सोनू वर्मा को गिरफ्तार किया है। इस बार उसकी गिरफ्तारी पश्चिमी दिल्ली के साइबर थाने में दर्ज 21.78 लाख रुपये की ठगी के मामले में हुई है। गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गपई गांव से रविवार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। अब दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की तैयारी कर रही है।

इस संबंध में गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने साइबर थाना में दर्ज कांड संख्या 522/2026 की जानकारी देते हुए आरोपित की गिरफ्तारी में सहयोग मांगा था। इसके बाद सोनू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। साइबर इंस्पेक्टर रामेश्वर भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गपई गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद देर रात पश्चिमी दिल्ली साइबर थाने के अधिकारी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ गिरिडीह पहुंचे। दिल्ली पुलिस की टीम ने सोनू वर्मा से पूछताछ की। दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ठगी की रकम कोलकाता तक पहुंचाई गई है। अब पुलिस इस मामले में उसके अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सोनू वर्मा पिछले करीब एक दशक से साइबर अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उस पर करोड़ों रुपये की ठगी में शामिल होने का आरोप है। वह पहले भी जेल जा चुका है।

पश्चिमी दिल्ली साइबर थाने के अधिकारी संजीव कुमार ने भी सोनू वर्मा की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उसे कांड संख्या 522/2026 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Cyber Fraud Delhi Cyber Crime Giridih Cyber Police Giridih News Jharkhand Crime News National News Sonu Verma Arrest
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleराजधानी दिल्ली बनेगी मेडिकल हब: 20 नवंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, रोबोटिक और एआई आधारित हार्ट सर्जरी पर होगा महामंथन
Next Article पोटका में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, 15 लाख के नकदी-जेवरात लेकर फरार
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

जनजातीय संस्कृति और कला का महाकुंभ: जमशेदपुर में ‘संवाद 2026’ का भव्य आगाज, 15 राज्यों की विरासत का अनूठा संगम

November 16, 2026
झारखंड

पोटका में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, 15 लाख के नकदी-जेवरात लेकर फरार

November 16, 2026
देश/दुनिया

राजधानी दिल्ली बनेगी मेडिकल हब: 20 नवंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, रोबोटिक और एआई आधारित हार्ट सर्जरी पर होगा महामंथन

November 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जनजातीय संस्कृति और कला का महाकुंभ: जमशेदपुर में ‘संवाद 2026’ का भव्य आगाज, 15 राज्यों की विरासत का अनूठा संगम

November 16, 2026

पोटका में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, 15 लाख के नकदी-जेवरात लेकर फरार

November 16, 2026

दिल्ली में 21.78 लाख की साइबर ठगी का आरोपित गिरिडीह से गिरफ्तार

November 16, 2026

राजधानी दिल्ली बनेगी मेडिकल हब: 20 नवंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, रोबोटिक और एआई आधारित हार्ट सर्जरी पर होगा महामंथन

November 16, 2026

पॉक्सो केस: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सख्त नजर, राज्य के शीर्ष तीन अधिकारियों से मांगा जवाब

November 16, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost