Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » झारखंड में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में बरसेंगे बादल
झारखंड

झारखंड में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में बरसेंगे बादल

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 16, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
प्रतीक
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची. झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में मंगलवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को राज्य के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, 20 और 21 नवंबर को कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 नवंबर को राज्य के दक्षिणी हिस्से के चार जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 21 नवंबर को मध्यवर्ती और पश्चिमी झारखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है।

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छा गए। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस की गई, जबकि सुबह कुहासा छाए रहने से ठंड का एहसास हुआ।

सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम 17.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 16.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 29.5 डिग्री और न्यूनतम 16.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 32.4 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

East Singhbhum Heavy Rain Alert IMD Ranchi Jharkhand News Jharkhand Weather Seraikela Kharsawan Simdega West Singhbhum
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleधनबाद के जाने-माने अधिवक्ता आदित्य केसरी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पुलिस कर रही है जांच
Next Article पॉक्सो केस: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सख्त नजर, राज्य के शीर्ष तीन अधिकारियों से मांगा जवाब
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

जनजातीय संस्कृति और कला का महाकुंभ: जमशेदपुर में ‘संवाद 2026’ का भव्य आगाज, 15 राज्यों की विरासत का अनूठा संगम

November 16, 2026
झारखंड

पोटका में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, 15 लाख के नकदी-जेवरात लेकर फरार

November 16, 2026
झारखंड

दिल्ली में 21.78 लाख की साइबर ठगी का आरोपित गिरिडीह से गिरफ्तार

November 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जनजातीय संस्कृति और कला का महाकुंभ: जमशेदपुर में ‘संवाद 2026’ का भव्य आगाज, 15 राज्यों की विरासत का अनूठा संगम

November 16, 2026

पोटका में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, 15 लाख के नकदी-जेवरात लेकर फरार

November 16, 2026

दिल्ली में 21.78 लाख की साइबर ठगी का आरोपित गिरिडीह से गिरफ्तार

November 16, 2026

राजधानी दिल्ली बनेगी मेडिकल हब: 20 नवंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, रोबोटिक और एआई आधारित हार्ट सर्जरी पर होगा महामंथन

November 16, 2026

पॉक्सो केस: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सख्त नजर, राज्य के शीर्ष तीन अधिकारियों से मांगा जवाब

November 16, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost