Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » जमशेदपुर में स्वास्थ्य विभाग का अनोखा ‘चमत्कार’, कागजों पर पटमदा में ड्यूटी, पर साहब के हर निरीक्षण में ‘अनिवार्य वीआईपी’ हैं ये लकी टेक्नीशियन!
ओसियन स्पेशल

जमशेदपुर में स्वास्थ्य विभाग का अनोखा ‘चमत्कार’, कागजों पर पटमदा में ड्यूटी, पर साहब के हर निरीक्षण में ‘अनिवार्य वीआईपी’ हैं ये लकी टेक्नीशियन!

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 17, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में इन दिनों एक अजीबोगरीब ‘चमत्कार’ चर्चा का विषय बना हुआ है. वैसे तो सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में फैली लापरवाहियों और गायब डॉक्टरों पर नकेल कसना होता है, लेकिन जानकारों का मानना है कि इस ‘मिशन’ की सफलता की असली चाबी एक खास शख्स के हाथ में है. जी हां, हम बात कर रहे हैं पटमदा में पोस्टेड और सिविल सर्जन के हर दौरे में देखे जाने वाले  ‘अनिवार्य अंग’ बन चुके लैब टेक्नीशियन वरुण पाल की!

साहब के दौरे में क्यों नजर आते हैं यह ‘खास’ टेक्नीशियन?

आम तौर पर लैब टेक्नीशियन का काम पैथोलॉजी लैब में बैठकर मरीजों की जांच करना होता है, लेकिन हमारे इन ‘सुपर-टेक्नीशियन’ महोदय की कार्यकुशलता का दायरा बहुत बड़ा है. पटमदा में कागजों पर पोस्टेड होने के बावजूद वह अपना ज्यादातर समय सिविल सर्जन कार्यालय या साहब के काफिले की शोभा बढ़ाने में बिताते हैं.

विभाग के गलियारों में अब यह सवाल मजाक-मजाक में ही सही, लेकिन जोर-शोर से पूछा जाने लगा है कि आखिर इस ‘लकी लैब टेक्नीशियन’ में ऐसी कौन सी खूबी है कि घाटशिला और बहरागोड़ा से लेकर हर छोटे-बड़े निरीक्षण में उनकी मौजूदगी अनिवार्य हो जाती है? क्या बिना इनकी मौजूदगी के साहब का कोई भी निरीक्षण पूरा नहीं हो सकता, या फिर तकनीकी ज्ञान के अलावा इस ‘विशेष सेवा’ का कोई और ही सीक्रेट है ?

औचक निरीक्षण : शोकॉज का तीर और लीपापोती का तीरंदाज़

हाल ही में घाटशिला और बहरागोड़ा अस्पतालों में जब औचक निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर और कर्मचारी गायब मिले, तो सिविल सर्जन ने ताबड़तोड़ शोकॉज (स्पष्टीकरण) मांगने का निर्देश जारी कर दिया. कागजों पर तो यह कार्रवाई बहुत कड़ी लगती है, लेकिन जमीन पर इसका असर शून्य है.

कर्मचारियों के बीच सुगबुगाहट है कि साहब के निरीक्षण के तुरंत बाद, पकड़े गए लापरवाह कर्मियों से ‘डैमेज कंट्रोल’ और संपर्क साधने का जिम्मा इसी ‘चहेते’ लैब टेक्नीशियन के पास होता है. यही वजह है कि आज तक किसी भी मामले में स्पष्टीकरण के आगे की गाड़ी कभी बढ़ ही नहीं पाई और न ही किसी पर ठोस कार्रवाई का एक भी मामला सामने आया है.

अब इसे स्वास्थ्य विभाग की लाचारी कहें या सेटिंग का खेल, जनता और ईमानदार कर्मचारी बस यही सोचकर हैरान हैं कि क्या जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए निकली यह टीम सच में मरीजों की सुध ले रही है, या फिर यह सिर्फ एक बेहतरीन ढंग से निर्देशित नाटक बनकर रह गया है?

Health Department Jamshedpur Jamshedpur News जमशेदपुर स्वास्थ्य विभाग झारखंड स्वास्थ्य समाचार पटमदा स्वास्थ्य केंद्र लैब टेक्नीशियन वरुण पाल सिविल सर्जन निरीक्षण
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजमशेदपुर: अमर यादों में छायाकार पार्थो दा, महाषष्ठी पर रक्तदान शिविर में 93 यूनिट रक्तदान
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

जमशेदपुर: अमर यादों में छायाकार पार्थो दा, महाषष्ठी पर रक्तदान शिविर में 93 यूनिट रक्तदान

October 16, 2026
ओसियन स्पेशल

संतान की लंबी आयु और आरोग्य का महापर्व ‘जीतिया’, जानिए व्रत का महत्व, नियम और वास्तु से जुड़ी खास बातें

October 3, 2026
झारखंड

‘दिनकर जनता के कवि, उनकी रचनाएं आज भी हर दिल में हैं ज़िंदा’: डॉ. तरुण कुमार

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जमशेदपुर में स्वास्थ्य विभाग का अनोखा ‘चमत्कार’, कागजों पर पटमदा में ड्यूटी, पर साहब के हर निरीक्षण में ‘अनिवार्य वीआईपी’ हैं ये लकी टेक्नीशियन!

October 17, 2026

जमशेदपुर: अमर यादों में छायाकार पार्थो दा, महाषष्ठी पर रक्तदान शिविर में 93 यूनिट रक्तदान

October 16, 2026

JAMSHEDPUR: डांडिया कार्यक्रमों में ‘पहचान’ पर छिड़ा संग्राम, हिंदू उत्सव समिति के तेवर कड़े

October 16, 2026

केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश पर उठे सवाल: क्या सीबीएसई स्कूलों में औचक निरीक्षण से रुकेगी ‘डमी दाखिलों’ की मनमानी!

October 16, 2026

झारखंड में प्रशासनिक जिद का खेल: HRMS पोर्टल बंद होने से 300 पुलिस अधिकारियों और 700 कर्मचारियों की तरक्की पर संकट!

October 16, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.