Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » ADR/NEW Report: वर्ष 2022 से 2026 के बीच संसद या विधानसभाओं का चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने बदली पार्टियां
देश/दुनिया

ADR/NEW Report: वर्ष 2022 से 2026 के बीच संसद या विधानसभाओं का चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने बदली पार्टियां

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 27, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. वर्ष 2022 से 2026 के बीच संसद या राज्य विधानसभाओं का चुनाव जीतने के बाद कुल 111 सांसदों और विधायकों ने अपनी पार्टियां बदलीं तथा इस दौरान दल-बदल के सबसे अधिक मामले नगालैंड और पश्चिम बंगाल में सामने आए। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच के एक विश्लेषण से यह जानकारी मिली। इस दौरान हुए चुनावों और उपचुनावों के विश्लेषण से पता चला कि 26 लोकसभा सदस्यों, सात राज्यसभा सदस्यों और 78 विधायकों ने अपनी पार्टियां बदल लीं।

एडीआर ने कहा कि इन मामलों में नेताओं का दल बदलना, पार्टियों का विलय, इस्तीफे के बाद उपचुनाव में जीत और अयोग्य ठहराए जाने के बाद उपचुनाव में सीट जीतना शामिल था। एडीआर के विश्लेषण में नगालैंड में सबसे ज़्यादा 32 मामले सामने आए, और ये सभी मामले विधायकों से जुड़े थे। इनमें से ज़्यादातर मामले सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के बीच हुए गठजोड़ से जुड़े थे। एनपीएफ सबसे ज्यादा विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करने वाली पार्टी के तौर पर उभरी।

कुल मिलाकर, एनडीपीपी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले 25 विधायक उन जनप्रतिनिधियों में शामिल थे, जिन्होंने बाद में अपनी पार्टी बदल ली। वहीं, 32 जनप्रतिनिधि एनपीएफ में शामिल हुए।

विश्लेषण के अनुसार, पश्चिम बंगाल में ऐसे 20 मामले सामने आए, और ये सभी लोकसभा सदस्यों से जुड़े थे। इन सभी 20 सांसदों ने मूल रूप से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था और बाद में नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हो गए।

111 सांसदों और विधायकों ने बदली पार्टियां 2022 and 2026. ADR/NEW Report: 111 MPs and MLAs switched ADR/NEW Report: वर्ष 2022 से 2026 elections to Parliament or State Assemblies between parties after winning के बीच संसद या विधानसभाओं का चुनाव जीतने के बाद
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleट्रेन में हादसों के शिकार पीड़ितों को सुप्रीम कोर्ट की बड़ी राहत, टिकट न मिले फिर भी रेलवे को देना होगा मुआवजा
Next Article जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनुचित तरीके से लाभ हासिल के मामले में 3 अभ्यर्थियों को CID किया गिरफ्तार, अब तक 19 लोग पकड़ाए
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

2,000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर MDR लगाने के खिलाफ याचिका की सुनवाई करेगा Supreme Court, जानें मामला?

September 28, 2026
देश/दुनिया

डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसा देश: सीबीआई के राष्ट्रव्यापी छापे, 11.42 करोड़ की ठगी का खुलासा और दो गिरफ्तार

September 28, 2026
झारखंड

Bank Strike Postponed: बैंक यूनियनों ने टाली अपनी 3 दिन की हड़ताल, आम लोगों के लिए बड़ी राहत

September 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में 14% बोनस, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹85,000, नई बहाली का रास्ता भी साफ

September 28, 2026

मरीन ड्राइव सनसनी: बिंदल मॉल फायरिंग केस में बड़ा पर्दाफाश, साजिश रचने वाले 4 मास्टरमाइंड रायपुर से दबोचे गए

September 28, 2026

Weather Alert: जमशेदपुर समेत झारखंड में अगले छह दिन फिर बदलेगा मौसम! 29 सितंबर से 4 अक्तूबर तक बारिश के आसार

September 28, 2026

2,000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर MDR लगाने के खिलाफ याचिका की सुनवाई करेगा Supreme Court, जानें मामला?

September 28, 2026

Jharkhand police: बिहार के वांटेड नक्सली को झारखंड पुलिस के अधिकारी ने गिरफ्तार किया , फिर पैसे लेकर छोड़ दिया, SP ने ओपी प्रभारी को किया लाइन हाजिर

September 28, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.