Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand: 17 वर्षीय किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, दुपट्टे से गला घोंट कर मारा , शव झाड़ियों में मिला, दो आरोपी गिरफ्तार
झारखंड

Jharkhand: 17 वर्षीय किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, दुपट्टे से गला घोंट कर मारा , शव झाड़ियों में मिला, दो आरोपी गिरफ्तार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 18, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Chatra. झारखंड के चतरा जिले में 17 वर्षीय किशोरी का कथित तौर पर अपहरण कर, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने एवं गला घोंटकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह वारदात 14 सितंबर की रात कुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में तीज त्योहार के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई।

अधिकारी ने बताया कि तेज ध्वनि में बज रही संगीत और युवाओं के नाच-गाने के बीच, आरोपियों ने लड़की का अपहरण किया और उसे टेटारटांड इलाके में एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह पीड़ित का शव झाड़ियों में मिला। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुनील कुमार सिंह ने बताया, ‘‘हमने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जिनकी उम्र क्रमश: 19 और 22 वर्ष है।’’

उन्होंने दावा किया कि दोनों आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की है। अधिकारी ने बताया कि उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पीड़िता की लाल रंग की टॉर्च, हेयर पिन और घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़ों के अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया।

उन्होंने बताया कि कुंडा पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

body found in bushes; two accused arrested. Chatra rape murder Jharkhand: 17-year-old girl murdered after gang-rape; strangled with a dupatta
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleSaraikela में ED की छापेमारी, सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में संजय डालमिया के ठिकाने पर दबिश, 35 करोड़ के लोन भुगतान न करने के मामले में चल रही कार्रवाई
Next Article NTA Exam Schedule: जेईई-मेन, यूजीसी-नेट, सीयूईटी-पीजी समेत दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand: अज्ञात हमलावरों ने घर का दरवाज़ा खटखटाया, गेट खुलने पर बरसायीं गोलियां, पति-पत्नी की मौत, बेटे को लगीं 3 गोलियां, गंभीर

September 18, 2026
झारखंड

NTA Exam Schedule: जेईई-मेन, यूजीसी-नेट, सीयूईटी-पीजी समेत दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

September 18, 2026
झारखंड

Saraikela में ED की छापेमारी, सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में संजय डालमिया के ठिकाने पर दबिश, 35 करोड़ के लोन भुगतान न करने के मामले में चल रही कार्रवाई

September 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand: अज्ञात हमलावरों ने घर का दरवाज़ा खटखटाया, गेट खुलने पर बरसायीं गोलियां, पति-पत्नी की मौत, बेटे को लगीं 3 गोलियां, गंभीर

September 18, 2026

NTA Exam Schedule: जेईई-मेन, यूजीसी-नेट, सीयूईटी-पीजी समेत दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

September 18, 2026

Jharkhand: 17 वर्षीय किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, दुपट्टे से गला घोंट कर मारा , शव झाड़ियों में मिला, दो आरोपी गिरफ्तार

September 18, 2026

Saraikela में ED की छापेमारी, सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में संजय डालमिया के ठिकाने पर दबिश, 35 करोड़ के लोन भुगतान न करने के मामले में चल रही कार्रवाई

September 18, 2026

टाटानगर में ₹383.78 करोड़ की लागत से बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो

September 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.