Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » BJP protest: छात्रों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग को लेकर आज से भाजपा ने शुरू किया राज्यव्यापी आंदोलन
झारखंड

BJP protest: छात्रों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग को लेकर आज से भाजपा ने शुरू किया राज्यव्यापी आंदोलन

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 8, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने विद्यार्थियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया .पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि भाजपा सभी 24 जिलों के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी और उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के कार्यालयों का घेराव करेगी. उन्होंने बताया कि रांची में प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू करेंगे जबकि दुमका में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आंदोलन की अगुवाई करेंगे. भाजपा के प्रदेश महासचिव अमर बाउरी ने सोमवार को एक बयान में कहा, विद्यार्थियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने समेत अपनी मांगों को लेकर आठ से 11 सितंबर तक चरणबद्ध तरीके से 24 जिलों में होने वाले चार दिवसीय आंदोलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में 23 अगस्त को विरोध मार्च के दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद 50 से अधिक नामजद तथा 1,100 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ कम से कम छह प्राथमिकी दर्ज की गई थीं.

बयान के अनुसार, आठ सितंबर को भाजपा कार्यकर्ता रांची, दुमका, हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह और गढ़वा के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे. बयान में बताया कि कोडरमा, साहिबगंज, बोकारो, पलामू, सिमडेगा और चाईबासा में नौ सितंबर को प्रदर्शन किया जाएगा. वहीं, 10 सितंबर को सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, धनबाद, गुमला, लातेहार और चतरा में तथा 11 सितंबर को रामगढ़, देवघर, लोहरदगा, खूंटी, गोड्डा व जामताड़ा में प्रदर्शन होंगे.

बयान में बताया गया कि हजारीबाग और जमशेदपुर में प्रदर्शन का नेतृत्व क्रमश: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और मधु कोड़ा करेंगे, जबकि गढ़वा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आंदोलन की अगुवाई करेंगे.

Jharkhand BJP: BJP to launch statewide agitation from today demanding withdrawal of case filed on students
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand HighCourt ने कहा: महिला के घर में घुसना और उसके कपड़े उठाना दुष्कर्म का प्रयास नहीं, दोषी ने घाटशिला सत्र अदालत द्वारा सुनाई गई चार साल के सश्रम कारावास की सजा को दी थी चुनौती
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand HighCourt ने कहा: महिला के घर में घुसना और उसके कपड़े उठाना दुष्कर्म का प्रयास नहीं, दोषी ने घाटशिला सत्र अदालत द्वारा सुनाई गई चार साल के सश्रम कारावास की सजा को दी थी चुनौती

September 8, 2026
झारखंड

Jharkhand: 7 महीने की गर्भवती महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, दो साल से अधिक समय से आरोपी के साथ रिश्ते में थी

September 8, 2026
झारखंड

Jamshedpur: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में झाड़ियों से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

September 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

BJP protest: छात्रों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग को लेकर आज से भाजपा ने शुरू किया राज्यव्यापी आंदोलन

September 8, 2026

Jharkhand HighCourt ने कहा: महिला के घर में घुसना और उसके कपड़े उठाना दुष्कर्म का प्रयास नहीं, दोषी ने घाटशिला सत्र अदालत द्वारा सुनाई गई चार साल के सश्रम कारावास की सजा को दी थी चुनौती

September 8, 2026

Jharkhand: 7 महीने की गर्भवती महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, दो साल से अधिक समय से आरोपी के साथ रिश्ते में थी

September 8, 2026

Jamshedpur: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में झाड़ियों से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

September 8, 2026

CM हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के इलाज के लिए हैदराबाद गये, 8 सितंबर को प्रस्तावित गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम रद्द

September 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.