Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » Jharkhand HighCourt ने कहा: महिला के घर में घुसना और उसके कपड़े उठाना दुष्कर्म का प्रयास नहीं, दोषी ने घाटशिला सत्र अदालत द्वारा सुनाई गई चार साल के सश्रम कारावास की सजा को दी थी चुनौती
झारखंड

Jharkhand HighCourt ने कहा: महिला के घर में घुसना और उसके कपड़े उठाना दुष्कर्म का प्रयास नहीं, दोषी ने घाटशिला सत्र अदालत द्वारा सुनाई गई चार साल के सश्रम कारावास की सजा को दी थी चुनौती

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 8, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने कहा है कि केवल रात में किसी महिला के घर में प्रवेश करना और उसके कपड़े उठाना भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत दुष्कर्म करने या दुष्कर्म के प्रयास का अपराध नहीं माना जा सकता. हाइकोर्ट ने 26 साल पुराने मामले में दोषी की अपील पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत के फैसले में बदलाव किया और मामले को दुष्कर्म के बजाय महिला की गरिमा भंग करने तथा आपराधिक बल के इस्तेमाल का मामला माना. न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ‘दुष्कर्म किए जाने के पर्याप्त रूप से निकट कोई विशिष्ट प्रत्यक्ष कृत्य भी भारतीय दंड संहिता के तहत दुष्कर्म के प्रयास का अपराध नहीं माना जाएगा.’’

प्रत्यक्ष कृत्य से आशय अपराध करने की योजना को आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए वास्तविक, भौतिक कदम से है. यह फैसला 31 अगस्त को सुनाया गया था और सोमवार को जारी किया गया. दोषी ने घाटशिला सत्र अदालत द्वारा 25 जुलाई, 2006 को सुनाई गई चार साल के सश्रम कारावास की सजा को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी.

उच्च न्यायालय ने सजा में बदलाव करते हुए कहा कि अपीलकर्ता मुकदमे के दौरान पहले ही करीब आठ महीने हिरासत में रह चुका है, इसलिए न्याय के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इतनी अवधि की हिरासत पर्याप्त होगी. चाकुलिया पुलिस ने आरोपी को 27 दिसंबर, 1999 को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया था.

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी पिछली रात उसके घर में घुसा और दुष्कर्म करने के इरादे से उसके कपड़े उठाने की कोशिश की. पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को ‘‘दुष्कर्म के प्रयास’’ का दोषी पाया तथा आरोपपत्र दाखिल किया. इसके बाद निचली अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए चार साल के कारावास की सजा सुनाई.

Jharkhand HighCourt says: Sneaking into woman's house and lifting her clothes is not an attempt at crime the convict was sentenced to four years' labor imprisonment heard by the Ghatshila Sessions Court
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand: 7 महीने की गर्भवती महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, दो साल से अधिक समय से आरोपी के साथ रिश्ते में थी
Next Article BJP protest: छात्रों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग को लेकर आज से भाजपा ने शुरू किया राज्यव्यापी आंदोलन
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला: रांची-जमशेदपुर समेत 16 जिलों में 30 अक्टूबर तक आंधी-वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट

October 27, 2026
झारखंड

जमशेदपुर में जुआ बना कारोबार, अड्डे से कारोबारियों समेत 15 गिरफ्तार, 7.65 लाख रुपये नकद बरामद

October 27, 2026
झारखंड

झारखंड से राजस्थान की सीधी कनेक्टिविटी: टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा के लिए नई ट्रेन शुरू, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मुंबई में लोकल ट्रेनें ठप, पटरियों पर उतरे यात्रियों की जान पर भारी पड़ी लापरवाही, अलग-अलग हादसों में 3 की दर्दनाक मौत

October 27, 2026

टाटा में घमासान तेज! 7 नवंबर को आमने-सामने होंगे एन चंद्रशेखरन और नोएल टाटा, भविष्य की रणनीति पर टिकीं दुनिया की निगाहें

October 27, 2026

राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक: ‘आरोपी नंबर 4’ को हटाकर 30 सेकंड में आंदोलन खत्म करने का अल्टीमेटम और व्यापारियों की चिंताएं

October 27, 2026

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला: रांची-जमशेदपुर समेत 16 जिलों में 30 अक्टूबर तक आंधी-वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट

October 27, 2026

जमशेदपुर में जुआ बना कारोबार, अड्डे से कारोबारियों समेत 15 गिरफ्तार, 7.65 लाख रुपये नकद बरामद

October 27, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost