Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » RANCHI : तीन दिन पहले हुई थी पोस्टिंग, रेलवे ट्रैक पर मिला RPF जवान का शव
झारखंड

RANCHI : तीन दिन पहले हुई थी पोस्टिंग, रेलवे ट्रैक पर मिला RPF जवान का शव

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJune 18, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल

Ranchi. रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की RPF के जवान राजेश मिश्रा का कटा हुआ शव बरामद किया गया है. घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जवान का शव वर्दी में था और उसका सिर धड़ से अलग था. शव के पास उसका बैग भी मिला है लेकिन मोबाइल गायब है.

सूत्रों की माने तो जवान की पोस्टिंग तीन दिन पहले ही सुइसा से नामकुम रेलवे स्टेशन पर की गई थी. यह स्टेशन सुरक्षा के लिए लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता रहा है. यहां एक साथ दो जवानों की ड्यूटी लगायी जानी चाहिए थी. ऐसे में पोस्टिंग के ठीक बाद इस हादसे को लेकर कई सवाल खड़े हो गये है. आरपीएफ के जवान इसे आपराधिक घटना मानकर जांच की मांग कर रहे हैं जबकि विभाग हादसा बताकर मामले से पल्ला झाड़ने की तैयारी में हैं.

आरपीएफ जवान की मौत को ट्रेन से कटकर होने की आशंका तो जतायी जा रही है लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह महज हादसा था या कोई बड़ी आपराधिक घटना. कारण इस संवेदनशील इलाके में वह अकेले ड्यूटी पर था और अब तक उसका मोबाईल बरामद नहीं हो सका है जो पूरे घटनाक्रम में संदेह के कई आयाम जोड़ रहा. अब पूरा मामला जीआरपी के पाले में है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सबकी नजरें टिकी है.

राजेश मिश्रा के सहयोगियों की माने तो वह जिंदादिल इंसान था और वह कभी भी आत्महत्या तो नहीं कर सकता. हां, उसके साथ अगर कोई हादसा हुआ है तो उसकी गंभीरता और निष्पक्षता से जांच की जानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके. संभावना तो यहां तक जतायी जा रही है कि राजेश के साथ कोई न कोई अनहोनी हुई है. जिसका राज उसका मोबाइल खोल सकता है.

फिलहाल आरपीएफ में TMM लागू हो चुका है, उसके बाद अब किसी भी जवान अथवा अन्य के ट्रांसफर-पोस्टिंग में मानवीय दृष्टिकोण की सुनवाई पूरी तरह खत्म हो चुकी है. अब सिस्टम किसी को कहीं भी भेज सकता है. इसका असर बल के जवानों पर पड़ा है जो अब विपरीत परिस्थितियों में भी कहीं से कहीं भेजे जा रहे है. उनके भावनात्मक और पारिवारिक परेशानियों की सुनवाई अब कहीं नहीं हो पा रही है.

हालांकि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गयी है. परिवार में इस सूचना से मातम है. जो सूचना रेलहंट को मिल रही है उसके अनुसार परिजन भी इसे सहज रूप से स्वीकार करने को तैयार नहीं है. उनका कहना है कि राजेश के साथ कुछ न कुछ तो हुआ है जो सामने नहीं आ रहा? रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा.

  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • ‘प्रशांत किशोर जी को हार्दिक बधाई’— बिहार की राजनीति में नए समीकरणों का शंखनाद - August 4, 2026
  • झारखंड में मानसून : अगले पांच दिन तक बारिश का अलर्ट, तपन-उमस से मिलेगी ‘राहत’ - August 4, 2026
  • बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर और जन सुराज का परचम, भाजपा के गढ़ में सियासी समीकरणों के बदलने की क्या है पूरी कहानी - August 3, 2026
Jharkhand Police Namkum Railway Station Railway Protection Force Railway Track Incident Rajesh Mishra Ranchi News RPF Jawan Death RPF-GRP Security Lapse Suspicious Death TMM Rule
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleएक मां का अनोखा संकल्प : बेटे ‘पुनीत’ की याद में रक्तदान को बना दिया अभियान, बनीं मिसाल
Next Article झारखंड : NDA समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी चुनाव जीते, INDIA ब्लॉक को झटका
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

झारखंड में मानसून : अगले पांच दिन तक बारिश का अलर्ट, तपन-उमस से मिलेगी ‘राहत’

August 4, 2026
झारखंड

JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला प्रकोष्ठ का चुनाव संपन्न, सामाजिक सशक्तिकरण व विकास योजनाओं पर जोर

August 3, 2026
झारखंड

जामताड़ा बॉर्डर पर गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर, आरोप – ‘शौच का बहाना बना भागने की काेशिश!

August 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

‘प्रशांत किशोर जी को हार्दिक बधाई’— बिहार की राजनीति में नए समीकरणों का शंखनाद

August 4, 2026

झारखंड में मानसून : अगले पांच दिन तक बारिश का अलर्ट, तपन-उमस से मिलेगी ‘राहत’

August 4, 2026

JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला प्रकोष्ठ का चुनाव संपन्न, सामाजिक सशक्तिकरण व विकास योजनाओं पर जोर

August 3, 2026

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर और जन सुराज का परचम, भाजपा के गढ़ में सियासी समीकरणों के बदलने की क्या है पूरी कहानी

August 3, 2026

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला संशोधन बिल लोस में बिना बहस के पास. 34 की जगह होंगे 38 जज

August 3, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost