कोल्हान यूनिवर्सिटी द्वारा एमबीए और एमसीए में नामांकन के लिए जारी नोटिफिकेशन के तहत भरे जा रहे ऑनलाइन नामांकन फॉर्म में जनरल एसटी, एससी व ओबीसी के लिए ही उक्त कॉलम दिया गया है ईडब्ल्यूएस सामान्य वर्ग के गरीब विद्यार्थियों के लिए कॉलम नहीं दिया गया है. यह नोटिफिकेशन कोल्हान विश्वविद्यालय के कुल सचिव द्वारा 5 जुलाई को जारी किया गया है.
कोल्हान विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट और जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के लिए एमबीए में नामांकन किया जाता है, जब नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म फील किया जा रहा, तो उस समय जनरल एसटी, एससी,व ओबीसी के लिए ही उक्त कॉलम दिया गया था, ईडब्ल्यूएस सामान्य वर्ग के गरीब विद्यार्थियों के लिए कॉलम को नहीं दिया गया है. इसको लेकर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्र सह अधिवक्ता अमर तिवारी ने उच्च शिक्षा विभाग झारखंड सरकार को इसकी शिकायत की है और तत्काल नामांकन पर रोक लगाने की मांग की है. साथ ही ईडब्ल्यूएस के विद्यार्थियों को नामांकन लेने के लिए उक्त नामांकन के प्रक्रिया में नियमानुसार 10 प्रतिशत सीट को आरक्षित करने की मांग की.
- अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! - July 8, 2026
- हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर - July 8, 2026
- दिल्ली में हादसा :चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां! - July 8, 2026





