Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur : एमजीएम हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मेडिसिन विभाग का कॉरिडोर; 3 की मौत
स्वास्थ्य

Jamshedpur : एमजीएम हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मेडिसिन विभाग का कॉरिडोर; 3 की मौत

Ocean News DeskBy Ocean News DeskMay 3, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को एक बड़ी घटना घटी। दोपहर 3.20 बजे मेडिसिन विभाग के कॉरिडोर में लावारिस मरीज सोए हुए थे। इस दौरान कोई बेड पर भर्ती था तो कोई फर्श पर लेटा था। इसी बीच अचानक से मेडिसिन विभाग के तीसरे मंजिल का कॉरिडोर भरभराकर गिरने लगा।

नतीजा हुआ कि उसका भार दूसरे मंजिल पर संचालित मेडिसिन विभाग का कॉरिडोर भी नहीं सह सका और वह भी गिर पड़ा। इसके साथ ही पहले मंजिल पर स्थापित महिला एवं प्रसूति विभाग का कॉरिडोर भी गिर गया है। इससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

वहीं, मौके पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू भी पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी राजेश कुमार ने बताया कि वे भी लावारिस मरीज के रूप में मेडिसिन विभाग के कॉरिडोर में भर्ती थे। उनके साथ कॉरिडोर में कुल आठ मरीज रह रहे थे। इसमें चार दबे हुए थे, जिसमें एक महिला को निकाल लिया गया है। उसका इलाज सर्जरी विभाग के आइसीयू में चल रहा है।

वहीं, महिला के साथ में उसका बेटा चांद भी रहता था, जिसके आंख से कम दिखाई देता था। वह युवक नहीं दिख रहा है। इसके साथ ही, कॉरिडोर में डेविड और लुका नामक लावारिस मरीज भी रह रहे थे, लेकिन ये भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। ये दोनों पैर से दिव्यांग थे, इसलिए चलने-फिरने में असमर्थ थे।

हालांकि, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मलबा को हटाने में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। कॉरिडोर गिरने की वजह से मेडिसिन विभाग का गैस भी लीक करने लगा। इसे देखते हुए आक्सीजन सप्लाई बंद किया गया, साथ ही, बिजली भी काट दी गई। ताकि किसी तरह की अनहोनी नहीं हो।

घटना के बाद अस्पताल में मौके पर एसडीओ शताब्दी मजूमदार, एमजीएम प्रिंसिपल डॉ. दिवाकर हांसदा, अधीक्षक डॉ. आरके मंधान, उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी देर रात तक मुस्तैद रहे।

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की घटना पर मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दो मंत्री इस घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे हैं, जो बताता है कि सरकार इस मामले को लेकर कितनी संवेदनशील है।

बचाव कार्य लगातार जारी है। इस दौरान मंत्री ने कहा कि घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है, जो एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी। साथ ही घटना में मृतकों के स्वजनों और घायलों को मुआवजा देने का भी एलान किया गया है।

corridor of medicine department collapsed; 3 dead Jamshedpur: Major accident in MGM Hospital
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleएनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट के 2 छात्रों का एडवर्ब टेक्नोलॉजी में चयन, 4.2 लाख के पैकेज पर लॉक
Next Article प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, तभी आ धमकी पुलिस, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

स्वास्थ्य

‘Don’t Miss A Beat’: गार्डन रिच रेलवे अस्पताल में मनाया गया विश्व हृदय दिवस, जानें दिल को तंदुरुस्त रखने के 4 स्तंभ

September 29, 2026
स्वास्थ्य

पलामू: पाटन CHC के औचक निरीक्षण में प्रभारी समेत 14 डॉक्टर और कर्मी मिले गायब, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल

September 5, 2026
झारखंड

सरायकेला : आदित्यपुर मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, सुरक्षा व्यवस्था फिर सवाल में!

July 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

BIHAR: रामभरोसे कानून-व्यवस्था, मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की बेटे के सामने दिनदहाड़े हत्या

October 15, 2026

पुलिस की मनमानी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, थानों में सीसीटीवी निगरानी और जवाबदेही पर कड़ा रुख, डीजीपी तलब

October 15, 2026

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: धर्म परिवर्तन से समाप्त होता है जाति आधारित आरक्षण, अदालत ने लगाई मुहर

October 15, 2026

क्रूरता की इंतहा: ‘नीला ड्रम कांड’ में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, मौत के खौफ से कांप रहे थे दोनों!

October 14, 2026

रेलवे चलायेगा बक्सर, लखनऊ, छपरा, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

October 13, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.