Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » रेलवे: अब 15 मिनट पहले तक कर सकेंगे कंफर्म बुकिंग, 8 ट्रेनों में मिलेगी ये सुविधा
ओसियन स्पेशल

रेलवे: अब 15 मिनट पहले तक कर सकेंगे कंफर्म बुकिंग, 8 ट्रेनों में मिलेगी ये सुविधा

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 12, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. अब आप अपना कंफर्म टिकट अपनी ट्रेन के चलने से 15 मिनट पहले बुक कर सकेंगे. रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए इस तरह की व्यवस्था करने की तैयारी कर रहा है. पहले ट्रेन के समय से 4 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाता था, जिसे 4 की जगह ट्रेन चलने से 8 घंटे पहले बनाने की व्यवस्था की गई. अब रेलवे यात्रियों को ट्रेन चलने से 15 मिनट पहले तक टिकट बुकिंग करने की सुविधा दे रहा है.

इस पायलट प्रोजेक्ट को रेलवे ने शुरुआत में 8 वंदे भारत एक्सप्रेस में शुरू किया है. ऐसे में अगर इस तरह की टिकट बुकिंग सुविधा के अच्छे रिजल्ट आते हैं तो इस पायलट प्रोजेक्ट को और भी ट्रेनों में लागू किया जाएगा. चार्ट बनने के बाद यात्रियों के पास करंट टिकट बुक करने का ऑप्शन होता है. ऐसे में अगर चार्ट बनने के बाद सीट खाली होती हैं तो यात्री टिकट बुक कर लेते हैं.

किसी भी स्टेशन से बुक कर सकेंगे टिकट

करंट टिकट बुक करने की सुविधा सिर्फ उसी स्टेशन पर होती है, जहां से ट्रेन चलती है. यानी जिस स्टेशन पर ट्रेन का चार्ट बनता है. सिर्फ वहीं से टिकट बुक किया जा सकता है. ऐसे में अक्सर ट्रेन में सीट खाली होने के बावजूद कई लोग टिकट बुकिंग नहीं कर पाते. इसी को मद्देनजर रखते हुए नई व्यवस्था को शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जिसके तहत जिस भी स्टेशन पर ट्रेन रुकती है. हर उस स्टेशन से करंट टिकट बुक किया जा सकेगा.

8 वंदे भारत ट्रेनों से की गई शुरुआत

इस सुविधा की शुरुआत ट्रायल के तौर पर कोयंबटूर-बेंगलुरु, चेन्नई-विजयवाड़ा समेत 8 वंदे भारत ट्रेनों में कर दी गई है. रेलवे की ओर कहा गया है कि इन ट्रेनों के बुकिंग के रिजल्ट अच्छे होते हैं तो आगे इस व्यवस्था को बाकी ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा और इसी आधार पर फैसला लिया जाएगा. इस तरह अगर इसे सभी ट्रेनों के लिए लागू कर दिया जाता है तो फिर ट्रेन के समय से 15 मिनट पहले यात्री अपना कंफर्म टिकट बुक कर सकेंगे.

Railways: Now you can confirm booking up to 15 minutes in advance this facility will be available in 8 trains
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleBIHAR में 125 यूनिट बिजली मुफ्त योजना : CM नीतीश कुमार ने राज्यभर के बिजली उपभोक्ताओं से किया संवाद
Next Article आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, Raveena Tandon हुईं नाराज …
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Tata Steel के MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद… इस्पात की मांग दूसरी छमाही में 8-10 प्रतिशत बढ़ेगी, कोक ओवन को बंद करने के मुद्दे पर भी बोले

October 6, 2026
देश/दुनिया

Election Commission: निर्वाचन आयोग बोला- फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया, इसके साथ संलग्न घोषणापत्र को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

October 6, 2026
देश/दुनिया

Nobel Prize: इम्यून सिस्टम पर कार्य करने वाले तीन वैज्ञानिकों डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

October 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Tata Steel के MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद… इस्पात की मांग दूसरी छमाही में 8-10 प्रतिशत बढ़ेगी, कोक ओवन को बंद करने के मुद्दे पर भी बोले

October 6, 2026

Election Commission: निर्वाचन आयोग बोला- फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया, इसके साथ संलग्न घोषणापत्र को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

October 6, 2026

Jharkhand: महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में ‘राइफल शूटिंग क्लब’ का प्रशिक्षक गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त

October 6, 2026

Nobel Prize: इम्यून सिस्टम पर कार्य करने वाले तीन वैज्ञानिकों डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

October 6, 2026

Jharkhand: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड के राज्यपाल की बेटी समेत आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, 16 अक्टूबर को होंगे चुनाव

October 6, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.