Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • प्रशासन
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेल
  • राजनीति
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • कोर्ट-कचहरी
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • खुला पन्ना
  • सरोकार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • प्रशासन
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • देश/दुनिया
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • कोर्ट-कचहरी
  • अन्य
    • मीडिया
    • रेल
    • खुला पन्ना
    • सरोकार
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेल
  • राजनीति
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • कोर्ट-कचहरी
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • खुला पन्ना
  • सरोकार
Home » रांची में दिखा रफ्तार का कहर : नशे में धुत रईसजादे ने फॉर्च्यूनर से 5 लोगों को रौंदा, 3 की माैत… दो गंभीर रूप से घायल
कोर्ट-कचहरी

रांची में दिखा रफ्तार का कहर : नशे में धुत रईसजादे ने फॉर्च्यूनर से 5 लोगों को रौंदा, 3 की माैत… दो गंभीर रूप से घायल

P KumarBy P KumarAugust 11, 2025Updated:August 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Tumblr LinkedIn Pinterest Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची. झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi Road Accident) में रफ़्तार का कहर देखने को मिला. यहां हरमू बायपास रोड पर एक रईसजादे ने अपनी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से 5 लोगों को रौंद दिया. हादसा इतना भीषण था कि गाडी की चपेट में आने वाले 5 में से 3 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वे जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं. हादसे के वक्त चालक शराब के नशे में धुत था. घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्यालय के पास घटी है.

लोगों को चपेट में लेने के बाद डिवाइडर से टकरा गई कार

हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने पांच लोगों को चपेट में ले लिया. इसके बाद कार डिवाइडर से उड़कर सड़क के दूसरे साइड जाकर एक पेड़ से टकरा गई. बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर कार पर सवार व्यक्ति शराब के नशे में धुत था. आक्रोशित भीड़ के द्वारा कार चालक को अपने कब्जे में लिया गया था, हालांकि समय रहते मौके पर पहुंची अरगोड़ा थाना की पुलिस ने आरोपी फॉर्च्यूनर कार चालक को भीड़ के चुंगल से छुड़ाते हुए हिरासत में ले लिया है.

भीड़ ने किया चक्का जाम

इस भीषण हादसे और 3 लोगो की स्पॉट डेथ के बाद के लोगों ने खूब हंगामा किया. गुस्साई भीड़ ने तीनों के शव को सड़क पर रखकर पूरी तरह जाम कर दिया. राजधानी रांची के हरमू रोड पर हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों का आरोप था कि वीआईपी सड़क होने के बावजूद दुर्घटना वाले स्थान एंबुलेंस को पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया. अगर लापरवाही बरतने के बजाय समय पर एंबुलेंस पहुंचती तो शायद मृतकों की जान बच जाती. मृतकों में मां बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है.

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

इधर सड़क पर बैठे आक्रोशित लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद समझा बूझाकर शांत कराया गया. हटिया के डीएसपी पीके मिश्रा के द्वारा आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद भीड़ को सड़क से हटाया गया. डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कर के द्वारा लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाया जा रहा था. इस दौरान हादसा हो गया, जिसके परिणाम स्वरुप तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. साथ ही उन्होंने कहा आरोपी सख्त कार्रवाई किया जाएगा.

3 died… two seriously injured The havoc of speed was seen in Ranchi: Drunk rich man ran over 5 people with Fortuner
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Threads
Previous ArticleJharkhand : पुलिस मुठभेड़ में मारा गया ECL परियोजना में गोलीबारी का आरोपी सूर्या, एक समय JLKM के टिकट पर लड़ चुका था चुनाव
Next Article छोटे इश्यू ने तोड़ा सब्सक्रिप्शन रिकॉर्ड, लिस्टिंग पर 21% की जोरदार बढ़त
P Kumar
  • Website

Related Posts

कोर्ट-कचहरी

सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की मांग, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

August 30, 2025
कोर्ट-कचहरी

कोलकाता पुलिस ने WHO के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले दो नाइजीरियाई को दिल्ली से पकड़ा

August 29, 2025
झारखंड

रांची : बेटी को लेकर स्कूल जा रही थी मां, सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, सड़क जाम

August 29, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

चक्रधरपुर डिवीजन : तबादला के बाद भी पिछले दरवाजे से आदेश जारी कर रहे Sr DEE (OP), डीआरएम और Sr DPO मौन!

January 30, 2026

तुगलकाबाद–पलवल सेक्शन पर कवच प्रणाली की कमीशनिंग का निरीक्षण

January 30, 2026

SER : रेल गाड़ियों की समयबद्धता के लिए कर्मचारियों की संख्या एवं आधारभूत संरचना बढ़ाने का प्रस्ताव

January 30, 2026

अमित सुदर्शन ने ग्रहण किया उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का कार्यभार

January 30, 2026

डीआरएम के निरीक्षण में मिली खामियां, कहा- पेयजल सप्लाई नहीं सुधरी तो जिम्मेदारों को करें बर्खास्त

January 30, 2026
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.