Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेल
  • राजनीति
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • सरोकार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • देश/दुनिया
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • अन्य
    • मीडिया
    • रेल
    • सरोकार
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेल
  • राजनीति
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • सरोकार
Home » Bihar Weather: बिहार में अगले पांच दिन झमाझम बारिश के आसार, IMD ने बताया मौसम का हाल
बिहार

Bihar Weather: बिहार में अगले पांच दिन झमाझम बारिश के आसार, IMD ने बताया मौसम का हाल

P KumarBy P KumarAugust 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Tumblr LinkedIn Pinterest Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पटना. राज्य में मानसून के प्रभाव से अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर गरज के साथ छिटपुट बारिश होगी.

जबकि, चार जिलों पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. आठ जिलों पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मधेपुरा, कटिहार व सहरसा में भारी बारिश की चेतावनी है. तीन-चार दिनों में अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.
अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के विभिन्न भागों में बारिश की संभावना है. सोमवार को पटना व आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी व बादल छाए रहने से उमस का प्रभाव रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न भागों में बारिश रिकॉर्ड की गई.

राजधानी में 32.8 मिमी व शिवहर में सबसे अधिक 112 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. पटना का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति
नवादा के कौआकोल में 80.4 मिमी, जमुई के बरहट में 68.2 मिमी, बांका के बेलहर में 59.4 मिमी, पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में 55.4 मिमी, बेतिया में 54.6 मिमी, शिवहर के डुमरी में 45.8 मिमी, मुजफ्फरपुर के बंदरा में 45.4 मिमी, सीतामढी के नानपुर में 43.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.

वहीं, शंभूगंज में 41.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी. बांका, पटना के फुलवारीशरीफ में 39.4 मिमी, मुजफ्फरपुर के गायघाट में 32.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी में 31.2 मिमी, जमुई में 30 मिमी, दरभंगा के तारडीह में 30 मिमी और पूर्वी चंपारण के अरेराज में 29.4 मिमी बारिश हुई.
प्रमुख शहरों का तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 32.6 28.1
गयाजी 33.4 27.2
भागलपुर 33.2 27.3
मुजफ्फरपुर 31.0 25.4

Bihar Weather: There is a possibility of heavy rain in Bihar for the next five days IMD told the weather condition
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Threads
Previous Articleबैंक खाते में मिनिमम बैलेंस पर RBI गवर्नर का जान ले जवाब, तब बनाये अपनी योजना…
Next Article Bihar : मंत्री जयंत राज ने का सख्त निर्देश, इतने दिनों में तैयार कर लिये जाये एक हजार पंचायत भवन
P Kumar
  • Website

Related Posts

बिहार

छपरा में खूनी खेल : पटना से लौटे इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

January 30, 2026
बिहार

Bihar Teacher Vacancy : शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 26 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

September 22, 2025
बिहार

BIHAR में 125 यूनिट बिजली मुफ्त योजना : CM नीतीश कुमार ने राज्यभर के बिजली उपभोक्ताओं से किया संवाद

August 12, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

CKP DIV : शराबखोरी की जांच कराने में लगा दिये सात माह, रिहाई के लिए दो लाख का ‘टेंडर’,

May 24, 2026

चक्रधरपुर डिवीजन : तबादला के बाद भी पिछले दरवाजे से आदेश जारी कर रहे Sr DEE (OP), डीआरएम और Sr DPO मौन!

January 30, 2026

तुगलकाबाद–पलवल सेक्शन पर कवच प्रणाली की कमीशनिंग का निरीक्षण

January 30, 2026

SER : रेल गाड़ियों की समयबद्धता के लिए कर्मचारियों की संख्या एवं आधारभूत संरचना बढ़ाने का प्रस्ताव

January 30, 2026

अमित सुदर्शन ने ग्रहण किया उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का कार्यभार

January 30, 2026
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.